Weather Report: भारत-पाकिस्तान मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2014 के बाद से भारत एक भी मैच नहीं हारा. हालांकि इस मैदान में भारत केवल 10 मैचों में जीत दर्ज किया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक कुल 27 वनडे मैच हुए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे हाई वोल्टेज मैच 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. क्रिकेट प्रेमी कई दिनों से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं. पाकिस्तान और भारत ने अबतक अपने दो-दो मैच खेल चुके हैं. जिसमें दोनों ही टीम को जीत मिली है. शुरुआती मुकाबले जीतकर भारत-पाक टीम के हौसले बुलंद हैं. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. तो मुकाबले से पहले आइए जानें उस दिन कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट.

14 अक्टूबर को अहमदाबाद का कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विभाग (IMD) ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को हरी झंडी दिखा दी है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी है कि 14 अक्टूबर के दिन अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा और मैच पर बारिश का खतरा नहीं है. आईएमडी ने बताया, अगर हल्की बारिश होती भी है तो वो सीमित क्षेत्रों में होगी. हालांकि मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Also Read: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बशीर चाचा ने दिया ये बड़ा बयान, रोहित शर्मा और विराट कोहली पर किया कमेंट वायरल

भारत-पाकिस्तान मैच का पिच रिपोर्ट

मोटेरा की पिच से शुरुआत में गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है. यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए अधिक बार टीमें जीती हैं, तो 13 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: रोहित के तूफान से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, भारत की लंबी छलांग

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2014 के बाद एक भी मैच नहीं हारा भारत

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2014 के बाद से भारत एक भी मैच नहीं हारा. हालांकि इस मैदान में भारत केवल 10 मैचों में जीत दर्ज किया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अबतक कुल 27 वनडे मैच हुए हैं.

Also Read: India Vs Pakistan World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच में टाइगर 3 की गूजेंगी आवाज, सलमान खान का धांसू प्लान

मोटेरा में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड

मोटेरा में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड है. यहां दोनों टीमों के बीच एक मात्र मुकाबला हुआ है. 2005 में खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था.

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 11 अक्टूबर – भारत बनाम अफगानिस्तान, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 14 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 19 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 22 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 29 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 02 नवंबर – भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 05 नवंबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, ईडन गार्डन, कोलकाता, दोपहर दो बजे से मैच.

  • 12 नवंबर – भारत बनाम नीदरलैंड, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, दोपहर दो बजे से मैच.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >