भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले गरजा पाकिस्तानी गेंदबाज, कहा दो बार हरा चुके यहां, हम दबाव में नहीं

IND vs PAK: भारत पाकिस्तान मैच को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है और खिलाड़ी भी इसे लेकर बयान देने लगे हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मैच से पहले गरजते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत को दुबई में दो बार हरा चुका है और उनकी टीम इस मुकाबले को किसी अन्य सामान्य मैच की तरह ही लेगी. Champions Trophy 2025.

IND vs PAK: बांग्लादेश पर मिली जीत अब बीते समय की बात हो गई है. अब क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों की निगाहें रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं. इस मैच को लेकर माहौल बनना शुरू हो गया है और खिलाड़ी भी इसे लेकर बयान देने लगे हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने मैच से पहले गरजते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत को दुबई में दो बार हरा चुका है और उनकी टीम इस मुकाबले को किसी अन्य सामान्य मैच की तरह ही लेगी. वे इसे जीतकर टूर्नामेंट में अपनी संभावनाएं बनाए रखने की कोशिश करेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ यह मुकाबला बेहद अहम हो गया है. यदि पाकिस्तान यह मैच हारता है, तो टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो सकती हैं. इस वजह से यह मुकाबला टीम के लिए करो या मरो जैसा बन गया है. रऊफ ने कहा कि पाकिस्तान टीम को दुबई में भारत को दो बार हराने का अनुभव है, जिससे वे इन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं. उन्होंने बताया कि मैच की रणनीति पिच और मौसम की स्थितियों के आधार पर तय होगी. फिलहाल पूरी टीम का ध्यान केवल भारत के खिलाफ मुकाबले पर केंद्रित है.

हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं – हारिस रऊफ

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने किसी भी अतिरिक्त दबाव की बात को नकारते हुए कहा, “भारत के खिलाफ हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है. हमारी टीम पूरी तरह से सहज है, और हम इसे बाकी मुकाबलों की तरह ही लेंगे. हमने दुबई में भारत को दो बार हराया है, जिससे हमें यहां की परिस्थितियों की अच्छी समझ है. हमारी रणनीति मैच के दिन की परिस्थितियों और पिच पर निर्भर करेगी. क्योंकि यह एक स्पिन ट्रैक हो सकता है. हम हालात के मुताबिक अपनी रणनीति बनाएंगे.”

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हराया था. इसके बाद 2022 एशिया कप में भी भारत को हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि पाकिस्तान के लिए उनके खिलाड़ियों के लिए चोट सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है, जिससे उनके लिए मुकाबला मुश्किल हो गया है. 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, पाकिस्तान ने दुबई में पैर रखते ही बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

“मैं पूरी तरह फिट हूं, पर फखर और अय्यूब की कमी खलेगी”

अपनी फिटनेस को लेकर चल रही चिंताओं पर सफाई देते हुए हारिस रऊफ ने कहा, “मैं पूरी तरह से फिट हूं. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैंने पूरे दस ओवर गेंदबाजी की थी.” हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि सैम अय्यूब और फखर जमां की अनुपस्थिति टीम के लिए बड़ा झटका है. उन्होंने कहा, “यह सच है कि इन दो प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से झटका लगा है, लेकिन हमारे पास अभी भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला सकते हैं.” फखर जमां का जगह पाकिस्तान ने इमाम उल हक को टीम में मौका दिया है. 

कराची में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद पाकिस्तान पर अब जबरदस्त दबाव है. आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में भारत को हराना होगा. दूसरी ओर, भारतीय टीम बांग्लादेश पर छह विकेट की जीत के बाद इस मुकाबले में उतरेगी और आत्मविश्वास से भरी होगी. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की कल रविवार, 23 फरवरी को दुबई में भारत से टक्कर होगी. पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसे ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

यह भी पढ़ें: हैरान कर रहा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ बुलंद हैं मेन इन ग्रीन, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: ‘मैं चाहता हूं पाकिस्तान जीते’, भारत-पाक मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >