डिविलियर्स ने ‘गोल्डेन आर्म’ से दक्षिण अफ्रीका को दिलाई जीत, WCL 2025 Semifinal में 1 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया

WCL 2025 Semifinal, South Africa Champions beat Australia Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. जे.जे. स्मट्स और मॉर्न वान वाइक के अर्धशतक व गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को रोमांचक जीत मिली.अब फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना पाकिस्तान चैंपियंस से होगा, जिसे भारत के बॉयकॉट के बाद वॉकओवर मिला.

WCL 2025 Semifinal, South Africa Champions beat Australia Champions: साउथ अफ्रीका की कोई भी टीम हो इन दिनों कमाल का प्रदर्शन कर रही है. अब वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) को ही ले लीजिए. सभी दिग्गज टीमों को हराते हुए वह फाइनल में पहुंच गई है. बर्मिघम के एजबेस्टन में खेले गए WCL 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. जे.जे. स्मट्स और मॉर्न वान वाइक की शानदार अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के सामूहिक प्रदर्शन ने टीम को यह रोमांचक जीत दिलाई. अब साउथ अफ्रीका का सामना शनिवार को इसी मैदान पर पाकिस्तान चैंपियंस से होगा. क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया, जिसकी वजह से पाक टीम को फाइनल के लिए वॉकओवर मिल गया. 

मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. इन-फॉर्म एबी डिविलियर्स केवल 6 रन बनाकर दूसरी ओवर में आउट हो गए, तब स्कोर महज 13 रन था. इसके बाद वान वाइक और जेजे स्मट्स ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 111 रन की मजबूत साझेदारी की. स्मट्स ने 41 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं, वान वाइक ने मात्र 35 गेंदों में 76 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल थे.

स्मट्स के आउट होने के बाद वान वाइक ने सरैल एर्वी (9) के साथ 13 रन जोड़े, लेकिन 16वें ओवर में ब्रेट ली ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. वान वाइक के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने 25 गेंदों में चार विकेट गंवाकर केवल 28 रन जोड़े. निर्धारित 20 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट पर 186 रन रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए पीटर सिडल ने 4 विकेट झटके, जबकि डार्सी शॉर्ट ने 2 और ब्रेट ली व डैन क्रिश्चियन ने 1-1 विकेट लिया.

अच्छी शुरुआत को भुना नहीं पाया ऑस्ट्रेलिया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. शॉन मार्श ने 25, क्रिस लिन ने 35 और डार्सी शॉर्ट ने 33 रन बनाए. लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी करते हुए रन गति पर लगाम लगा दी. ऑस्ट्रेलिया के लिए डैन क्रिश्चियन ने अंत तक संघर्ष किया और 29 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे.

अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. वेन पार्नेल की पहली गेंद पर डैन क्रिश्चियन ने छक्का जड़ा, लेकिन इसके बाद पार्नेल ने शानदार वापसी करते हुए बाकी गेंदों पर मात्र 6 रन दिए और साउथ अफ्रीका को 1 रन से ऐतिहासिक जीत दिला दी. आखिरी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को 3 रनों की जरूरत थी, मगर पार्नेल की शानदार गेंदबाजी और एबी डी विलियर्स की फील्डिंग ने केवल 1 ही रन बनने दिया और ऑस्ट्रेलिया की पारी 185 रन पर ही थम गई.

फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

साउथ अफ्रीका के लिए हार्डस विल्जोएन और पार्नेल ने 2-2 विकेट झटके, जबकि डुआन ओलिवियर और इमरान ताहिर को 1-1 सफलता मिली. अब टीम की निगाहें पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं. यह मुकाबला 2 अगस्त को इसी बर्मिंघम मैदान पर खेला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

अंपायर भी कर रहे इंग्लैंड की मदद! अब कुमार धर्मसेना के ऐक्शन पर मचा बवाल

‘मैं सुसाइड करने के…’, धनश्री से तलाक पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, खुल कर बताईं सारी बातें

Watch: गिल का बहुत बड़ा ब्लंडर और रन आउट, भारी मुश्किल में टीम इंडिया; पोंटिंग ने बताया डिजास्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >