डिविलियर्स के बिना बिखर गई दक्षिण अफ्रीका, शोएब मलिक और हफीज की बदौलत पाकिस्तान ने हथियाया मैच

WCL 2025 PAK CH vs SA CH: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पाकिस्तान चैंपियंस ने दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस को 31 रन से हराया. मैच में उमर अमीन ने 58 रन की शानदार पारी खेली. एबी डिविलियर्स की गैरहाजिरी में आरोन फांगिसो ने कप्तानी संभाली, लेकिन टीम उनकी कमी पूरी नहीं कर सकी.

WCL 2025 PAK CH vs SA CH: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का नौवां मुकाबला शुक्रवार, 25 जुलाई को लीसेस्टर में खेला गया, जहां पाकिस्तान चैंपियंस ने दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस पर 31 रन की शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को अपने स्टार खिलाड़ी और नियमित कप्तान एबी डिविलियर्स की कमी साफ महसूस हुई, जो शानदार फॉर्म में थे लेकिन इस मुकाबले में शामिल नहीं हो सके. उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान आरोन फांगिसो को सौंपी गई थी. इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अमीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों में 58 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब अपने नाम किया.

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 198 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की बल्लेबाजी में सबसे चमकदार प्रदर्शन उमर अमीन का रहा, जिन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 छक्के व 4 चौके लगाए. शोएब मलिक भी शानदार लय में नजर आए और 34 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए. 

शरजील खान ने 11 गेंदों पर 19 रन और कामरान अकमल ने 11 गेंदों पर ही 17 रन बनाए. कप्तान मोहम्मद हफीज ने 7 गेंदों पर 8 रन जोड़े जबकि आसिफ अली ने 11 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेली. अंत में आमिर यामीन ने 4 गेंदों पर 11 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली.दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में डुआने ओलिवियर सबसे सफल रहे, जिन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके अतिरिक्त हार्डस विलोजेन, वेन पार्नेल और जीन-पॉल डुमिनी को एक-एक विकेट मिला.

बिखर गई साउथ अफ्रीकी टीम

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और उन्हें 31 रन से हार का सामना करना पड़ा.  साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद निराशाजनक रही. ओपनर हाशिम अमला ने सिर्फ 12 रन बनाए जबकि जे स्मट्स भी महज 10 रन जोड़ सके. तीसरे नंबर पर उतरे हेनरी डेविड्स ने 6 रन बनाए और सारेल एर्वी के बल्ले से भी 12 रन ही निकले. 

जैक्स रूडोल्फ ने 10 और जेपी डुमिनी ने 11 रन की छोटी पारियां खेलीं. केवल वान विक ही एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने कुछ संघर्ष किया और 20 गेंदों पर नाबाद 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली, मगर जीत दिलाने में असफल रहे. टीम के अन्य बल्लेबाजों में वेन पार्नेल ने 21 और क्रिस मौरिस ने 10 रन बनाए. पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद हफीज और सोहेल तनवीर ने 2-2 विकेट झटककर विरोधी बल्लेबाजों को परेशान किया. वहीं, इमाद वसीम, सोहेल खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज को एक-एक सफलता मिली.

पॉइंट्स टेबल में भी हुआ फेरबदल

पाकिस्तान चैंपियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर कब्जा जमाया. यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा मुकाबला था और उन्हें इसमें दूसरी जीत हासिल हुई, भारत के खिलाफ होने वाला मैच रद्द हो गया था. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की टीम जो लगातार तीन मुकाबले जीतकर लय में थी, पाकिस्तान ने उनकी जीत का पहिया रोक दिया. अब तक खेले गए चार मैचों में से उन्हें तीन में जीत और एक में हार मिली है. हालांकि पॉइंट्स टेबल में अब भी वे टॉप पर हैं. वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जबकि भारत एक मैच में हार के बाद सबसे नीचे है.

रैंकटीममैच जीत हार टाई बेनतीजाअंक नेट रन रेट
1दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस4310061.911
2पाकिस्तान चैंपियंस2200040.900
3ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस2100137.953
4वेस्टइंडीज चैंपियंस312002-1.740
5इंग्लैंड चैंपियंस403011-1.431
6इंडिया चैंपियंस101000-4.800
सोर्स- ईएसपीएन क्रिकइंफो.

ये भी पढ़ें:-

टिम डेविड का बवंडर; 17 गेंद में कूटे 90 रन, रिकॉर्डतोड़ सेंचुरी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फिर रौंदा

उधर जो रूट तोड़ रहे थे पोंटिंग का रिकॉर्ड, इधर कमेंट्री कर रहे थे ‘पंटर’, सुनें कैसा रहा उनका रिएक्शन

टूट गया टीम इंडिया का गुरूर, शुभमन की कप्तानी में 10 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >