Watch Video: अरे वाह! IPL 2025 में नये मेहमान की एंट्री, मैदान में हरकत देख हैरान रह गए खिलाड़ी, देखें वीडियो

IPL New Family Member: आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है. नशा फैन्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस बीच टाटा आईपीएल में एक खास मेहमान की एंट्री हुई है. खास मेहमान से मिलकर खिलाड़ी हैरान और रोमांचित हैं. बीच मैदान उसकी हरकतों को देखकर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल की हंसी निकल जाती है. क्या आप भी उस खास और नये मेहमान से मिलना चाहते हैं. अगर हां, तो चलिए आपको उससे मिलवाते हैं. तैयार हैं आप?

IPL New Family Member: टाटा आईपीएल 2025 में एक नये और बेहद खास मेहमान की एंट्री हुई है. उस खास मेहमान को मैदान में भी उतारा गया. उसकी हरकतें खिलाड़ियों को रोमांचित भी कर रहा है. उस खास मेहमान से मिलने और उसके बारे में जानने की जिज्ञासा आपकी बढ़ती जा रही है. तो अधिक देर न कर, बताते हैं उस खास मेहमान के बारे में. दरअसल आईपीएल 2025 में रविवार को जिस खास मेहमान की आधिकारिक रूप से एंट्री कराई गई है, वो एक रोबोट डॉग है. आईपीएल के आधिकारिक एक्स अकाउंट से उस रोबोट डॉग के एंट्री की घोषणा की गई. रोबोट का बेहतरीन वीडियो भी शेयर किया गया. वीडियो के साथ-साथ आईपीएल ने फैन्स से मदद भी मांगी है. फैन्स से नये मेहमान के नाम को लोकर सुझाव मांगा गया है.

डैनी मॉरिसन ने रोबोट डॉग को फैन्स से कराया रूबरू

रोबोट डॉग को फैन्स से रूबरू पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने कराया. वीडियो में मॉरिसन ने बताया, रोबोट डॉग आईपीएल कवरेज का हिस्सा होगा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रोबोट किस तरह से मॉरिसन की आवाज पर रिएक्ट कर रहा है.

फैन्स मांगा रोबोट डॉग का नाम

आईपीएल ने वीडियो शेयर कर रोबोट डॉग का नाम सुझाने की अपील की है. आईपीएल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अरे वाह! हमारे शहर में आईपीएल परिवार का एक नया सदस्य आया है. यह चल सकता है, दौड़ सकता है, कूद सकता है, और आपको ‘दिल से’ मुस्कुराहट ला सकता है. TATA IPL ब्रॉडकास्ट परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलिए. क्या आप हमारे प्यारे छोटे दोस्त का नामकरण करने में हमारी मदद कर सकते हैं?”

रोबोट डॉग से मिलकर हैरान हुए खिलाड़ी

कमेंटेटर डैनी मॉरिसन जब फैन्स से मिलाने के लिए रोबोट डॉग को मैदान के बीच लाते हैं, तो उस समय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे थे. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उस रोबोट डॉग के साथ खेलते और हाथ मिलाते दिख रहे हैं. खिलाड़ी रोबोट डॉग की हरकतों को देखकर हंस रहे हैं, तो रोमांचित भी होते दिख रहे हैं. वीडियो के आखिर में मॉरिसन रोबोट डॉग के साथ रेस लगाते हैं, लेकिन रोबोट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >