VIVO IPL 2021 CSK vs KKR Live Score Streaming : चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया
IPL 2021 Live Match Score, VIVO IPL 2021 CSK vs KKR Live Cricket Score Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया. चेन्नई के 220 रन के जवाब में केकेआर की पूरी टीम 202 रन बनाकर आउट हो गयी. केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा रन आउट हो गये. केकेआर पर जीत के साथ ही चेन्नई ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मैच से जुड़े हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
Mumbai: Deepak Chahar of Chennai Super Kings celebrates after takes a wicket of Eoin Morgan of Kolkata Knight Riders during match 15 of the Indian Premier League 2021 between the Kolkata Knight Riders and the Chennai Super Kings at Wankhede Stadium Mumbai, Wednesday, April 21, 2021. (PTI Photo/Sportzpics for IPL)
(PTI04_21_2021_000289B)
Live Updates
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
केकेआर और चेन्नई के मुकाबले में लगे 26 छक्के
केकेआर और चेन्नई के मुकाबले में कुल 26 छक्के लगे. जिसमें चेन्नई की ओर से 12 और केकेआर की ओर से 14 छक्के लगे.
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
केकेआर की ओर से रसेल, कमिंस और कार्तिक ने खेली तूफानी पारी
केकेआर के 5 विकेट केवल 31 रन पर गिर जाने के बाद आंद्रे रसेल, कमिंस और कार्तिक ने तूफानी पारी खेली और मैच को बेहद रोमांचक मोड़ पर ला खड़ा किया था. आंद्रे रसेल ने 22 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 54 रन बनाये. जबकि कमिंस 34 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन बनाये. वहीं दिनेश कार्तिक ने 24 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए.
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रन से हराया
आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रोमांचक मुकाबले में 18 रनों से हरा दिया. चेन्नई के 220 रन के जवाब में केकेआर की पूरी टीम 19 ओवर और एक गेंद पर 202 रन बनाकर आउट हो गयी. केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, लेकिन शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा रन आउट हो गये. केकेआर पर जीत के साथ ही चेन्नई ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की.
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
केकेआर को 8वां झटका, नागरकोटी शून्य पर आउट
केकेआर को 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर 8वां झटका लगा. नागरकोटी लुंगी नगिडी की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में डुप्लेसिस के हाथों कैच थमा बैठे. नागरकोटी अपना खाता भी नहीं खोल पाये.
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
मुंबई में हो रही छक्कों की बरसात, रसेल के बरस रहे कमिंस
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इस समय छक्कों और चौकों की बरसात हो रही है. आंद्रे रसेल का तूफान थमने के बाद कमिंस इस समय बरस रहे हैं. उन्होंने सै कुरेन के ओवर में 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 30 रन बनाये.
5:13 AM. 22 Apr 2111:43 PM. 21 Apr
केकेआर को 7वां झटका, कार्तिक 40 रन बनाकर आउट
केकेआर को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. दिनेश कार्तिक 24 गेंदों में दो छक्के और 4 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर लुंगी नगिडी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.
मुख्य बातें