विराट कोहली अपने टेस्ट संन्यास का फैसला बदल लेंगे, अगर ये हुआ तो; माइकल क्लार्क ने बताई वजह

Michael Clarke on Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर 123 मैचों में 9230 रन और 30 शतक के साथ अपने करियर को विराम दिया. आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बावजूद उन्होंने टेस्ट को हमेशा सर्वोपरि बताया, हालांकि इंग्लैंड सीरीज से पहले उनका रिटायरमेंट चौंकाने वाला रहा. अब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि कोहली अपने फैसले पर फिर से विचार कर सकते हैं.

Michael Clarke on Virat Kohli Test Retirement: कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने 123 टेस्ट खेलकर 30 शतक समेत 9230 रन बनाये. 12 मई 2025 को इंस्टाग्राम पर उन्होंने रिटायरमेंट की सूचना देते हुए कहा कि 14 साल तक इस फॉर्मेट में खेलना उनका सौभाग्य रहा. विराट को टेस्ट क्रिकेट से बहुत ज्यादा प्यार था. यह इस बात से समझा जा सकता है कि जब आरसीबी ने 18 साल में पहली बारी आईपीएल ट्रॉफी जीती, तब भी उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को इस जीत से पांच दर्जे ऊपर रखा. हालांकि आईपीएल के बीचो बीच उनका रिटायरमेंट काफी खल गया. वो भी तब, जब भारत को 20 जून से ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी. विराट के इस रिटायरमेंट फैसले पर फिर से विचार करने के लिए कुछ दिग्गजों ने अपील की थी. लेकिन उन्होंने अपना डिसीजन नहीं बदला. अब माइकल क्लार्क ने टिप्पणी की है कि विराट अपने संन्यास के फैसले को बदल सकते हैं.

आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को सर्वोपरि मानने वाले विराट कोहली इस प्रारूप से संन्यास का फैसला बदल सकते हैं अगर भारत को इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट की श्रृंखला में करारी हार का सामना करना पड़ता है. क्लार्क ने ‘बियोंड23’ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड में 5-0 से हार जाती है तो प्रशंसक यही चाहेंगे कि विराट संन्यास का फैसला बदलकर टेस्ट क्रिकेट फिर खेलें.’’

Virat kohli test retirement. Image: dxp (social media/x)

भारतीय क्रिकेट को रोहित और विराट की कमी खेलगी

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कप्तान, चयनकर्ता और प्रशंसक ऐसा चाहेंगे तो वह वापसी कर सकता है. उसे अभी भी टेस्ट क्रिकेट से प्यार है. उसके शब्दों में टेस्ट क्रिकेट के लिये उसका जुनून झलकता है.’’  क्लार्क ने कहा, ‘‘रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा. मुझे लगता है कि किसी भी टीम को उसकी कप्तानी की कमी खलेगी. वह शानदार कप्तान था. कोहली ने टेस्ट से संन्यास लिया. यह बहुत दुखद था. वह चैम्पियन है और टेस्ट क्रिकेट को उसकी कमी खलेगी.’’

आरसीबी के जश्न में मृत लोगों पर जताई संवेदनाएं

क्लार्क ने आरसीबी की जीत के जश्न में बेंगलुरू में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा, ‘‘किसी को चोटिल होते देखना या प्राण गंवाते देखना दुखद है. उम्मीद है कि ऐसा फिर कभी नहीं होगा. मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को प्रशंसकों के साथ जश्न मनाना चाहिये. स्टेडियम पूरा भरा भी हो तो भी खिलाड़ियों को उसके भीतर ले जाकर एक चक्कर लगाना चाहिये.’’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि इस घटना के बाद खिलाड़ियों और प्रशंसकों का साथ में जश्न मनाना बंद नहीं होगा. लेकिन आप कभी भी किसी को चोटिल होते या मरते देखना नहीं चाहते. मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनायें. यह एक शानदार सत्र का दुखद अंत रहा.’’

टेस्ट सीरीज से होगी गिल-एरा की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 20 जून से खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले ओवल में खेला जाएगा. इसी सीरीज से भारत के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा की अनुपस्थिति दिखाई देगी. दोनों ने क्रमशः 7 और 12 मई को संन्यास की घोषणा कर दी. अब भारतीय क्रिकेट में शुभमन गिल के दौर की शुरुआत हो रही है, क्योंकि 18 सदस्यीय भारतीय दल की कमान उन्हीं के कंधों पर होगी. यह सीरीज भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र की शुरुआत भी होगी.

बटलर का कहर जारी, घरेलू जमीन पर खेली T20I की अपनी सबसे बड़ी पारी, पहले मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया

श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम, IPL 2025 के बाद मुंबई T20 लीग में सूर्यकुमार की टीम को दी शिकस्त

कौन जीतेगा WTC 2025 फाइनल? डिविलियर्स ने इस टीम को बताया फेवरेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >