Virat Kohli 52nd ODI Century: धोनी के शहर में कोहली का धमाल, वनडे में जड़ दिया 52वां शतक

Virat Kohli 52nd ODI Century: रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जिसमें स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए वनडे में अपना 52वां शतक पूरा किया.

Virat Kohli 52nd ODI Century: विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शहर रांची में अपना जलवा कायम रखा है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया. इसके साथ ही वनडे में कोहली के नाम 52 शतक पूरा हो चुका है. कोहली के नाम वनडे में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 को बहुत पहले ही तोड़ डाला है.

102 गेंदों में कोहली ने बनाया शतक

विराट कोहली ने अपना शतक 102 गेंदों में पूरा किया. 9 चौकों और 7 छक्कों की मदद से कोहली ने अपना शतक पूरा किया.

जेएससीए स्टेडियम में कोहली के नाम तीसरा शतक

विराट कोहली ने वनडे में 52वां शतक पूरा करने के साथ रांची के जेएससीए स्टेडियम में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बना डाला है. 5 इनिंग में कोहली ने तीन वनडे शतक जड़ दिया है. ये कारनामा कोहली ने तीसरी बार किया है. किसी भी एक भारतीय स्टेडियम में कोहली ने तीन-तीन बार तीहरा शतक जमाया है. सचिन तेंदुलकर के नाम वडोदरा में तीन शतक का रिकॉर्ड दर्ज है.

किसी एक भारतीय स्टेडियम में सबसे ज्यादा ODI शतक
5 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, रांची
7 इनिंग में 3 शतक – सचिन तेंदुलकर, वडोदरा
7 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, विशाखापत्तनम
8 इनिंग में 3 शतक – विराट कोहली, पुणे

जेएससीए में रहा है विराट कोहली का दबदबा

रांची को भले ही महेंद्र सिंह धोनी के शहर के रूप में पहचाना जाता है. लेकिन यहां के जेएससीए स्टेडियम में रन मशीन विराट कोहली का दबदबा रहा है. यहां विराट कोहली के बल्ले से वनडे में सबसे अधिक रन बरसे हैं. अब तक खेले गए 6 वनडे मुकाबले में विराट कोहली ने 519 रन बनाए हैं. जिसमें 5 पारियों में तीन बार नॉट आउट भी रहे हैं. जेएससीए में कोहली ने 3 शतक और एक अर्धशतक भी जमाया है. इसके साथ ही विराट कोहली ने रांची में सबसे अधिक 14 छक्के भी जमाए हैं. जेएससीए में विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 139 है. जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जेएससीए स्टेडियम में सबसे अधिक वनडे रन बनाने के मामले में श्रीलंका के एंजेलो डेविस मैथ्यूज दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने यहां 1 मैच की एक पारी में एक शतक की मदद से 139 रन बनाए हैं. जबकि तीसरे स्थान पर ग्लेन जेम्स मैक्सवेल ने भी 139 रन बनाए हैं. मैक्सवेल ने रांची में एक अर्धशतक जमाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >