ICC ODI Ranking: विराट की टॉप 5 में वापसी, शुभमन गिल नंबर वन पर बरकरार, शमी, कुलदीप हुए मजबूत

ICC ODI Ranking: आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की है. इसमें विराट कोहली ने फिर एकबार टॉप 5 में वापसी की है. शुभमन गिल औस कुलदीप यादव ने अपनी स्थिति मजबूत की है.

ICC ODI Ranking: चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान आईसीसी ने वनडे रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार भारत के सुपरस्टार विराट कोहली ने आईसीसी पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग के नवीनतम अपडेट के बाद एक बार फिर वनडे बल्लेबाजों की सूची में टॉप-5 में जगह बना ली है. कोहली ने रविवार को दुबई में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 51वां वनडे शतक लगाया. इसके चलते उन्होंने रैंकिंग में एक स्थान का सुधार किया और पांचवें स्थान पर पहुंच गए.

अब भारत के तीन बल्लेबाज अब टॉप-5 में शामिल हैं. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले स्थान पर हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं. इन दोनों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. गिल ने अपनी बढ़त और भी मजबूत कर ली है और अब उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के बीच 47 रेटिंग पॉइंट का अंतर हो गया है. बाबर का अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन औसत रहा है. वहीं टॉप 10 में श्रेयस अय्यर भी हैं, वे 9वें नंबर पर हैं.

कोहली टॉप-10 में इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नवीनतम वनडे रैंकिंग में सुधार किया है. हालांकि, टॉप-10 के बाहर कई खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति मजबूत की है. विल यंग (आठ स्थान ऊपर, 14वें स्थान पर), बेन डकेट (27 स्थान ऊपर, संयुक्त 17वें स्थान पर) और रचिन रविंद्र (18 स्थान ऊपर, 24वें स्थान पर) उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने शतकों की बदौलत बड़ी छलांग लगाई है. भारत के केएल राहुल (दो स्थान ऊपर, 15वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के रस्सी वैन डेर डुसेन (तीन स्थान ऊपर, 16वें स्थान पर) ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है.

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
01भारत (IND)शुभमन गिल817
02पाकिस्तान (PAK)बाबर आजम770
03भारत (IND)रोहित शर्मा757
04दक्षिण अफ्रीका (SA)हेनरिक क्लासेन749
05भारत (IND)विराट कोहली743
06न्यूजीलैंड (NZ)डेरिल मिशेल717
07आयरलैंड (IRE)हैरी टेक्टर713
08श्रीलंका (SL)चारिथ असलंका694
09भारत (IND)श्रेयस अय्यर679
10वेस्टइंडीज (WI)शाई होप672

पुरुषों की वनडे गेंदबाजी रैंकिंग

वहीं गेंदबाजो की रैंकिंग में भारत की ओर से टॉप 5 में कुलदीप यादव तीसरे नंबर पर काबिज हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने कोई विकेट हासिल नहीं किया, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनकी बलखाती गेंदों ने 3 बल्लेबाजों का शिकार किया. उनके अलावा कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में नहीं है. मोहम्मद सिराज वनडे मैच नहीं खेल रहे हैं, लेकिन वे 12वें स्थान पर काबिज हैं, 13 वें नंबर पर रवींद्र जडेजा (601 रेटिंग) हैं, जबकि 1 स्थान के फायदे के साथ बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले शमी 1 पायदान उठकर (599 रेटिंग) 14वें नंबर पर आ गए हैं.

वहीं श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा अब भी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, हालांकि उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल रही. अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज (एक स्थान ऊपर, संयुक्त चौथे स्थान पर), न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (दो स्थान ऊपर, छठे स्थान पर) और ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी लेग स्पिनर एडम ज़म्पा (दो स्थान ऊपर, 10वें स्थान पर) टॉप-10 में आगे बढ़े हैं. इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (चार स्थान ऊपर, 16वें स्थान पर) और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (31 स्थान ऊपर, 26वें स्थान पर) सबसे ज्यादा सुधार करने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं.

टॉप 10 वनडे गेंदबाजी रैंकिंग

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
01श्रीलंका (SL)महीश तीक्षणा680
02अफगानिस्तान (AFG)राशिद खान658
03भारत (IND)कुलदीप यादव656
04दक्षिण अफ्रीका (SA)केशव महाराज641
=नामीबिया (NAM)बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज़641
06न्यूजीलैंड (NZ)मैट हेनरी635
07न्यूजीलैंड (NZ)मिचेल सैंटनर632
=वेस्टइंडीज (WI)गुडाकेश मोटी632
09पाकिस्तान (PAK)शाहीन अफरीदी619
10ऑस्ट्रेलिया (AUS)एडम ज़म्पा616

पुरुषों की वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग

वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में अफगानिस्तान के अनुभवी मोहम्मद नबी अब भी वनडे ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं. वहीं भारत की तरफ से टॉप 10 में केवल रविंद्र जडेजा हैं, वे 9वें नंबर पर हैं. जबकि ब्रेसवेल ने ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अपनी स्थिति मजबूत की है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चार विकेट चटकाए, जिसके चलते वे 26 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उनके न्यूजीलैंड टीम के साथी रचिन रविंद्र (छह स्थान ऊपर, 15वें स्थान पर) ने भी इस सूची में सुधार किया है.

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंग
01अफगानिस्तान (AFG)मोहम्मद नबी296
02जिम्बाब्वे (ZIM)सिकंदर रजा290
03अफगानिस्तान (AFG)अजमतुल्लाह ओमरजई263
04बांग्लादेश (BAN)मेहदी हसन मिराज248
05अफगानिस्तान (AFG)राशिद खान244
06न्यूजीलैंड (NZ)मिचेल सैंटनर242
07ऑस्ट्रेलिया (AUS)ग्लेन मैक्सवेल220
08स्कॉटलैंड (SCO)ब्रैंडन मैकमुलन219
09भारत (IND)रवींद्र जडेजा213
10नामीबिया (NAM)गेरहार्ड इरास्मस209

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ मैच, पाकिस्तान की इज्जत ही नहीं करोड़ों रूपये दांव पर, जानें कैसे

पाकिस्तान हारता रहा, जेल में टकटकी लगाए देखते रहे इमरान खान, भारत की जीत के बाद बोले ऐसा रहा तो बर्बाद…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >