अब Virat को हुई यह समस्या, घरेलू क्रिकेट में खेलना फिर टला! BCCI के नियम से भी बच जाएंगे

Virat Kohli: विराट कोहली के रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ उतरने की संभावना थी, लेकिन अब यह रिपोर्ट आ रही है कि वे संभवतः 23 जनवरी से शुरू हो रहे मुकाबले में शामिल न हो पाएं.

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने खिलाड़ियों पर पूरी तरह सख्त हो गया है. सभी खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना आवश्यक कर दिया गया है. इसके साथ ही अगले दौरों के लिए 10 सूत्री नियम भी बना दिए गए हैं. बीसीसीआई ने यह भी कहा कि इन नियमों की अवहेलना करने पर खिलाड़ियों को दंड भी दिया जा सकता है. इसके बाद रोहित शर्मा ने नेट्स पर तैयारी करने के बाद मैदान पर भी उतरे हालांकि यह अभ्यास मैच ही था. रोहित के बाद विराट कोहली के भी रणजी ट्रॉफी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ उतरने की संभावना थी, लेकिन अब यह रिपोर्ट आ रही है कि वे संभवतः 23 जनवरी से शुरू हो रहे मुकाबले में शामिल न हो पाएं.

23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच होना है. लेकिन इस मैच में विराट कोहली की भागीदारी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विराट की गर्दन में मोच आ गई है और उन्होंने इससे बचने के लिए इंजेक्शन भी लिया है. हालांकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है. रिपोर्ट के अनुसार एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, “संभावना है कि वह बचे हुए दो रणजी ट्रॉफी मैचों में से पहले मैच में नहीं खेलेंगे और अगर डीडीसीए चयनकर्ताओं को अपडेट दिया जाता है तो तस्वीर साफ हो सकती है.”

उपलब्धता के आधार टीम में शामिल हो सकते हैं कोहली

विराट कोहली ने आखिरी बार 2012 में घरेलू क्रिकेट में भाग लिया था. बीसीसीआई की सख्त हिदायत के बाद विराट के दिल्ली टीम से जुड़ने की संभावना थी. रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल, कोहली के किसी न किसी चरण में दिल्ली की टीम में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. अगर वह सौराष्ट्र के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले राजकोट में टीम के साथ ट्रेनिंग करते हैं तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी. दिल्ली की टीम 20 जनवरी को रवाना होगी और मैच शुरू होने से पहले दो ट्रेनिंग सेशन होंगे. विराट कोहली को उपलब्धता के आधार पर टीम में शामिल किया जा सकता ���ै. वे 21-21 जनवरी को टीम के साथ ट्रेनिंग कर सकते हैं.

कोहली अगर ठीक रहते हैं तो राजकोट में होने वाले अभ्यास में भी शामिल हो सकते हैं. इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत ने सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के लिए पहले ही हां कर दी है. DDCA अधिकारी घरेलू मैदान पर रेलवे के खिलाफ आखिरी मैच में भी उनके शामिल होने की संभावना जता रहे हैं. 

बीसीसीआई नियमों में छूट केवल अगरकर की अनुमित से मिलेगी

बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय टीम में चयन और सेंट्रल कांट्रैक्ट में बने रहने के लिए खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैचों में भाग लेना जरूरी है. यह नीति सुनिश्चित करती है कि खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के इकोसिस्टम से जुड़े रहें. प्रतिभा विकास को बढ़ावा दें, मैच फिटनेस बनाए रखें और समग्र घरेलू ढांचे को मजबूत करें. इससे युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलता है. खिलाड़ियों को इससे छूट मिल सकती है, अगर उन्हें कोई चोट लगी हो या असाधारण परिस्थितियों में अपवाद हो सकते है और यह छूट केवल तभी मिल सकती है जब चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अनुमति हो. विराट की समस्या ऐसी है कि उन्हें इससे छूट मिल सकती है. 

Also Read: Sanju Samson पर बीसीसीआई की टेढ़ी नजर, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल होना अब मुश्किल, जानें क्या है मामला

Also Read: भारत के चार खेल नायकों को सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार में छाए पैरालंपिक खिलाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >