घर की टीम और कोच के साथ प्रैक्टिस, रणजी ट्रॉफी में Virat Kohli बल्ले की सुस्ती दूर करने उतरेंगे!

Virat Kohli: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रेलवे के खिलाफ अपनी घरेलू टीम के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लेने के लिए सोमवार रात दिल्ली पहुंचे. कोहली मंगलवार सुबह अपनी काली पोर्श एसयूवी में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे और दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग की.

Virat Kohli: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रेलवे के खिलाफ अपनी घरेलू टीम के आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में हिस्सा लेने के लिए सोमवार रात दिल्ली पहुंचे. दिल्ली का सामना गुरुवार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी सीजन के एलीट ग्रुप डी मैच में रेलवे से होगा. कोहली मंगलवार सुबह अपनी काली पोर्श एसयूवी में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे और दिल्ली के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग की. इंटरनेट पर वायरल हो रहे कई वीडियो में कोहली को फिरोज शाह कोटला मैदान में ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है.

विराट कोहली नौ बजे दिल्ली  के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे. वे काफी समय बाद अपने गृह राज्य की टीम से मिले. इस दौरान उन्होंने टीम के साथियों के साथ अभ्यास करते हुए करीब 15 मिनट तक फुटबॉल खेला. दिल्ली के लगभग सभी खिलाड़ी संभवतः पहली बार विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हैं. युवा खिलाड़ी उन्हें अपने बीच पाकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं. विराट की सुरक्षा के लिए खिलाड़ियों ने घेरा बनाकर रखा था. डीडीसीए के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने इस प्रैक्टिस सेशन का नेतृत्व किया. 

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक लगा चुके हैं. अब 2012 के बाद वे एकबार फिर रणजी में उतर रहे हैं. उन्होंने पिछले 12 वर्षों में रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला है. दिल्ली के लिए प्रीमियर घरेलू प्रतियोगिता में उनका आखिरी प्रदर्शन 2012 में मोहन नगर, गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ था. कोहली को सोमवार को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच के लिए दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया था. वह आयुष बदोनी के नेतृत्व में खेलेंगे. गर्दन में मोच के कारण विराट सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे.

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ दिल्ली के लिए खेला, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने पहली पारी में 10 गेंदों पर 1 रन और दूसरी पारी में 17 रन बनाए और फिर रवींद्र जडेजा ने वापस पवेलियन भेज दिया. ऋषभ इस मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. 

रेलवे के खिलाफ दिल्ली की टीम

आयुष बदोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाईं, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल, गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह.

न्यूजीलैंड की अमेलिया केर ने रचा इतिहास, जीता आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान

भारत और इंग्लैंड के बीच 3rd टी20 मैच आज, जानें पिच और मौसम का हाल और कहां देख सकेंगे लाइव मैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >