विराट कोहली का नया मोबाइल खोया, ट्‌वीट कर दी जानकारी-नया फोन खोने से बड़ा दुख कुछ भी नहीं…

विराट कोहली के लिए यह माना जाता है कि वे विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के भगवान माने जाने सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के हीरो और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ एक हादसा हो गया है. उन्होंने कुछ देर पहले ट्‌वीट कर यह जानकारी दी है कि उनका नया मोबाइल फोन खो गया है. विराट कोहली ने ट्‌वीट किया है -अगर आप अपना नया फोन खो देते हैं तो उससे बड़ा दुख कुछ भी नहीं है, वह भी तब जबकि आपने उस फोन को अनबाॅक्स भी ना किया हो. कोहली ने लोगों से सवाल पूछा है कि क्या आपमें से किसी ने मेरा फोन देखा है?


फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट

विराट कोहली के मोबाइल खो जाने वाले ट्‌वीट पर फैंस मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. इस फैन ने कमेंट लिखा है कि आप फ्री महसूस करें और भाभी अनुष्का के फोन से आइसक्रीम आॅर्डर करके आराम करें. वहीं एक फैन ने लिखा है कि चलो इसी बहाने आपका खेल पर ध्यान लगा रहेगा. वहीं कुछ लोग ये कमेंट कर रहे हैं कि आपके साथ हमें सहानुभूति हैं. वहीं एक फैन पूछ रहे हैं कि यह किस चीज का विज्ञापन है. वहीं एक फैन का कहना है कि इस ट्वीट के बाद आपको 100 से अधिक स्पांसर मिल जायेंगे. वहीं एक व्यक्ति का कहना है कि भाई आपको आपका फोन बहुत जल्दी मिल जायेगा.

सचिन तेंदुलकर के रिकाॅर्ड पर कोहली की नजर

गौरतलब है कि विराट कोहली को अभी टीम के साथ बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी खेलना है, उससे पहले उनके साथ यह हादसा हो गया है, जिसे लेकर वे दुखी हैं. आज कोहली भले ही दुखी हैं, लेकिन वे बहुत ही अटैकिंग खिलाड़ी और कप्तान रहे हैं. विराट कोहली के लिए यह माना जाता है कि वे विश्व के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के भगवान माने जाने सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं. बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी में सबकी नजरें विराट कोहली पर रहेंगी, क्योंकि उनके बल्ले के चलने का बहुत असर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर पड़ेगा.

Also Read: Aaron Finch: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान ने किया संन्यास का एलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >