मंदिर का भोग बना रहे विराट! दोगुनी शरीर वाले कोहली के हमशक्ल ने मचाया तहलका

Virat Kohli Lookalike Preparing Temple Bhog: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई, विराट कोहली 12 रन पर आउट हुए लेकिन उनकी फील्डिंग एनर्जी छाई रही. इसी बीच विराट के हमशक्ल का वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर फैंस चौंक गए हैं.

Virat Kohli Lookalike Preparing Temple Bhog: आईपीएल 2025 में आरसीबी ने 9 साल बाद फाइनल का टिकट कटा लिया है. क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से मात देकर आरसीबी ने हुंकार भरी है. इस मैच में विराट का बल्ला ज्यादा नहीं चला और वे केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि पहली पारी में उनकी एनर्जी ने पंजाब को चारों खाने चित कर दिया. वैसे मैदान के बाहर भी विराट चर्चा में हैं और वो भी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. स्टार विराट कोहली के फैन्स हैरान-परेशान हो गए हैं और वो भी एक अच्छे कारण से.

विराट कोहली के जैसे दिखने वाले आए दिन दिखते रहते हैं, इस बार एक पुजारी विराट कोहली के हमशक्ल के रूप में सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं. ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित अनंत वासुदेव मंदिर के एक पुजारी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. वायरल वीडियो में दिख रहे इस पुजारी का हेयरस्टाइल, दाढ़ी, जॉलाइन और चेहरे के हावभाव विराट कोहली से इतने मेल खाते हैं कि लोग धोखा खा रहे हैं. वीडियो सामने आते ही फैंस चौंक गए और मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे.

एक्स (ट्विटर)पर सुनील द क्रिकेटर नामक यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं खुद को यकीन दिला रहा हूं कि ये विराट कोहली नहीं है.” इस वीडियो में वह शेफ पारंपरिक लुंगी में मिट्टी के बर्तनों में बने खाने के बारे में बता रहे हैं. इनको देखकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने कहा, विराट कोहली जब क्रिकेट नहीं खेलते. एक यूजर ने कहा, अच्छा तो कोहली यूके नहीं गए, बल्कि मंदिर में खाना परोसने लगे. यह पहली बार नहीं है जब इंटरनेट पर विराट कोहली का हमशक्ल सामने आया हो. इससे पहले एक तुर्की अभिनेता की तस्वीर वायरल हुई थी, जो कोहली से काफी मिलता-जुलता है. 

चौथी बार फाइनल में आरसीबी

वहीं असली विराट कोहली का जलवा आईपीएल 2025 में चढ़कर बोल रहा है. उनकी टीम ने चौथी बार फाइनल तक का सफर तय किया है. पिछले 18 सालों से स्टार क्रिकेटर्स से भरी आरसीबी अब तक इस खिताब से चूकी है, लेकिन इस बार वह ट्रॉफी का सूखा जरूर समाप्त करना चाहेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी फिल सॉल्ट जैसे बल्लेबाज और जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा जैसे गेंदबाजों के दम पर आरसीबी इस बार टूर्नामेंट जीतने के सबसे करीब है. 

हैरी ब्रूक ने जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, एक मैच में लपके इतने कैच

क्वालिफायर-1 में बस एक ओवर पंजाब ने किया मुकाबला, फुला दी थींं कोहली एंड कंपनी की सांसे 

लपका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >