विराट कोहली T20I में संन्यास से करेंगे वापसी? इस शर्त पर कर सकते हैं कमबैक

Virat Kohli T20I Retirement: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास से वो वापसी कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी है.

Virat Kohli T20I Retirement: विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से वापसी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दे दी है. उन्होंने बातचीत में कहा कि अगर टीम इंडिया के साथ ऐसा कुछ होता है, तो वो संन्यास से एक मैच के लिए वापसी कर सकते हैं. विराट कोहली ने वो कौन सी शर्त रख दी है, उसे आपको यहां बताने वाले हैं.

ओलंपिक खेलने के लिए रिटायरमेंट से वापस नहीं आऊंगा : कोहली

विराट कोहली से जब ओलंपिक और टी20 अंतरराष्ट्रीय में संन्यास से वापसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- “मैं ओलंपिक खेलने के लिए रिटायरमेंट से वापस नहीं आऊंगा.” कोहली ने कहा- “अगर भारतीय टीम 2028 के ओलंपिक फाइनल में पहुंचती है, तो फिर मैं शायद सिर्फ उस एक मैच के लिए रिटायरमेंट से वापस आने के बारे में सोचूं. एक ओलंपिक मेडल जीतना काफी शानदार होगा. दरअसल विराट कोहली इंडियन स्पोर्ट्स समिट में बातचीत करते हुए ये बात कही.”

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद कोहली ने कहा था टी20I को अलविदा

विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 से संन्यास की घोषणा कर दी थी. कोहली ने आखिरी टी20I 29 जून 2024 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. उस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था. भारत ने उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया था. विराट कोहली ने 59 गेंदों का सामना किया था, जिसमें 6 चौके और दो छक्के जमाए थे. कोहली के अलावा अक्षर पटेल ने 47 रनों की पारी खेली थी. शिवम दूबे ने 16 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए थे. उस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 20 ओवर में केवल 169 रन ही बनाने दिया. अफ्रीका के 8 विकेट भारत ने चटकाए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >