Viral Video: इंडियंस के बैट से ये क्या करने लगा ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी! लोगों ने कहा स्प्रिंग चेक कर रहा है

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच जारी 4 दिनी पहले अभ्यास मैच में एक मजेदार घटना घटी. ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी मार्कस हैरिस बीच मैच में ही भारतीय बल्लेबाजों के बैट चेक करने लगे. इसका वीडियो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम की आधिकारिक वेबसाइट के एक्स हैडल से शेयर किया गया है.

भारतीय ए टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. इस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पहली पारी में पहली पारी में 107 रन बनाए. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने 195 रन बनाकर 88 रनों की लीड ले थी. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने वापसी करते हुए सभी विकेट खोकर 312 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. भारतीय पारी में साईं सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया. देवदत्त पडिक्कल ने भी 88 रन की लाजवाब पारी खेली. विकेटकीपर ईशान किशन ने अंतिम में कुछ हाथ दिखाते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 32 रन बनाए. 

लेकिन भारतीय पारी के दौरान एक वाकया हुआ, जिसे देखकर लोग हंसने लगे. दरअसल भारत की दूसरी पारी के दौरान पहले 2 विकेट जल्दी गिर गए, लेकिन उसके बाद सुदर्शन और देवदत्त ने मैदान पर खूंटा ही गाड़ दिया. 188 रन के स्कोर पर देवदत्त के पैर में क्रैंप आ गया और वे फिजियो की सहायता लेने लगे. मैदान पर ही साईं भी ड्रिंक्स लेने लगे. इसी दौरान ऑस्ट्रेलियन टीम के खिलाड़ी मार्कस हैरिस देवदत्त का बैट लेकर चेक करने लगे. एक दो बार बैटिंग प्रैक्टिस भी की. इसके बाद हैरिस ने साईं सुदर्शन का बल्ला लेकर भी चेक किया. फिर दोनों का बैट लेकर उनकी लंबाई और वजन भी देखने लगे. हैरिस को ऐसा करते देख लोग भी तरह-तरह की बातें करने लगे. वीडियो में आप देख सकते हैं, कि कैसे हैरिस ने बल्लों की जांच पड़ताल की.

हालांकि इस क्रैंप के बाद भी देवदत्त ने विकेट पर लंबा समय बिताया. भारत ने 312 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 225 रनों का लक्ष्य दिया था. दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं. बल्ला चेक करने वाले मार्कस हैरिस ने 36 रन बनाए. कप्तान नाथन मैकस्वीनी 47 रन बियु वेबस्टर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी दिन 86 रनों की आवश्यकता है और उसके 7 विकेट शेष हैं.  

यह भी पढ़ें: Cricket: ईश्वर के साथ बल्ले की भी पूजा करता है ये खिलाड़ी, अन्य क्रिकेटर्स का दीवाली सेलीब्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >