मुंबई स्टेडियम में पत्नी के साथ आए Vinod Kambli, हाथ पकड़कर सहायता करती नजर आईं एंड्रिया

Vinod Kambli: रविवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेडे़ स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने पर एक ग्रांड सेलीब्रेशन का आयोजन किया. इस मौके पर विनोद कांबली अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट के साथ नजर आए, जो उन्हें चलने में सहयता करती दिखीं.

Vinod Kambli: रविवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने वानखेडे़ स्टेडियम के 50 वर्ष पूरे होने पर एक ग्रांड सेलीब्रेशन का आयोजन किया. इस मौके पर मैदान प्रबंधन ने महाराष्ट्र के कई पूर्व खिलाड़ियों को आमंत्रित किया था. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली भी ग्राउंड की 50वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए मौजूद थे. कांबली पिछले कुछ समय से कई बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, जहां उनके मस्तिष्क में थक्के जमने का पता चला था. हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और रविवार को उन्हें समारोह के लिए स्टेडियम में जाने में उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने मदद की. 

कुछ दिन पहले, कांबली ने स्टेडियम में एक सम्मान समारोह में भी भाग लिया था, जहां मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) द्वारा कई पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया था. उसी दौरान उनका सचिन के साथ बात करने का तरीका इस तरह का था, जिससे उनके बीमार होने का साफ पता चला. उसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी मदद की पेशकश की थी. जिसके बाद वे पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किए गए थे. अस्पताल से बाहर आने के बाद यह उनका पहला पब्लिक फंक्शन था, जहां वे अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट के साथ नजर आए. वे उनका हाथ पकड़कर सहायता कर रही थीं.

2024 विश्वकप के बाद का जश्न कभी न भूलने वाला था: रोहित शर्मा

वानखेड़े स्टेडियम की गोल्डन जुबली का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया गया. 2007 टी20 विश्वकप के सदस्य और 2024 में कप्तान के रूप में टी 20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वादा किया कि उनकी टीम आगामी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को जीतकर एक और जश्न के लिए इस मैदान पर लाने की पूरी कोशिश करेगी.

रोहित शर्मा ने कहा जब 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को मंच पर लाया गया और लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया, तो यह उनके जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक था. 2024 टी20 विश्व कप को मरीन ड्राइव के आसपास खुली छत वाली बस की सवारी के बाद वानखेड़े लाना गजब का माहौल था. रोहित ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि जब वे छोटे थे, तो सपना देखते थे, इस मैदान पर खेलने का और जब हमने विश्वकप जीता तो वह लम्हा लाजवाब था. रोहित ने कहा, “मुझे यकीन है कि जब हम दुबई पहुंचेंगे तो 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं हमारे साथ होंगी. हम इसे जीतने की कोशिश करेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी को वानखेड़े में वापस लाएंगे.”

चैंपियंस ट्रॉफी, जो सभी भाग लेने वाले देशों की ट्रॉफी यात्रा पर है, इस अवसर को चिह्नित करने के लिए वानखेड़े में लाई गई थी. रोहित वानखेड़े स्टेडियम के बीच में मंच पर मौजूद थे, साथ ही मुंबई के खिलाड़ी सुनील गावस्कर , दिलीप वेंगसरकर, रवि शास्त्री , सचिन तेंदुलकर , डायना एडुल्जी और अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर भी मौजूद थे, जो क्रिकेट के विभिन्न रूपों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं.

Champions Trophy: सफेद गेंद के बेताज बादशाह हैं विराट, सौरव गांगुली ने बताया क्यों हैं वो खास

16 रन पर आउट हुई टीम, सिर्फ 10 गेंद में जीता साउथ अफ्रीका, क्रिकेट मैदान पर गजब का अजूबा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >