फिर से RCB बनानी हो, तो इन चार खिलाड़ियों को चुनेंगे विजय माल्या, विराट कोहली के लिए कही ये बात

Vijay Mallya Picks 4 Players for New RCB: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. इस जीत पर पूर्व मालिक विजय माल्या ने खुशी जताई और इसे बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि अगर नई टीम बनानी हो, तो वह चार खास खिलाड़ियों को शामिल करना चाहेंगे.

Vijay Mallya Picks 4 Players for New RCB: आईपीएल 2025 में बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लीग के इतिहास में पहली बार चैंपियन बनी. फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर विराट कोहली और आरसीबी दोनों का 18 सालों का इंतजार समापन हुआ. आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत पर टीम के संस्थापक विजय माल्या ने खुशी जताई है. एक्स पर ट्वीट करते हुए उन्होंने इस खिताबी सफलता को बहुत खास बताया. हालांकि अब टीम का मालिकाना हक उनके पास नहीं है, लेकिन उनका अपनी टीम के प्रति प्यार बना हुआ. हाल ही में उनसे जब पूछा गया कि किन खिलाड़ियों के साथ वे नई टीम बनाना चाहेंगे, तो उन्होंने चार प्लेयर्स का नाम लिया. 

विजय माल्या हाल ही में राज शमानी पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने आईपीएल और आरसीबी के उद्भव पर बात की. उन्होंने बताया कि वे शुरुआत में ललित मोदी से मिले और उस समय वे तीन टीम खरीदना चाहते थे, लेकिन अंत में आरसीबी पर बात बनी. इसी शो के दौरान उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के लिए भी उन्होंने बोली लगाई थी, लेकिन अंबानी के हाथों बाजी हार गए. हालांकि भारत में बैंक फ्रॉड मामले में पड़ने की वजह से माल्या को अपनी टीम के साथ 2016 में भारत भी छोड़ना पड़ा. 

इन चार खिलाड़ियों को चुनेंगे माल्या

इसी दौरान उनसे पूछा गया कि अगर आज फिर से आरसीबी खड़ी करनी हो तो माल्या ने कहा कि जसप्रीत बुमराह नंबर वन पसंद होंगे. उन्होंने आगे कहा, “हाँ, अगर सपने सच हो सकें, तो मैं सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और केएल राहुल को चुनूंगा. अगर ये चार खिलाड़ी मेरे पास होंगे तो मुझे और किसी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और हम निश्चित रूप से ट्रॉफी जीत लेंगे.”

12 लाख रुपये थी विराट कोहली की पहली IPL कमाई

विजय माल्या ने बताया  कि उन्होंने आरसीबी के साथ विराट कोहली को अंडर-19 के समय ही खरीदा था. विराट कोहली को 2008 के आईपीएल में 12 लाख रुपये में खरीदा गया था. अगले दो साल 2010 तक उन्हें यही रकम मिली थी. माल्या ने बताया कि उनका ध्यान युवा खिलाड़ियों की ओर था और यह ड्रॉ के जरिए होता था, अंत में मेरी किस्मत अच्छी रही. मुझे चुनने का मौका मिला और मैंने तुरंत विराट को चुना.

माल्या ने आगे कहा, “देखिए, मैं सच कहूँ तो, चयन प्रक्रिया से ठीक पहले मैंने उन्हें देखा था जब वे अंडर-19 विश्व कप खेल रहे थे, और मैं उनकी प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुआ. इसलिए मैंने उन्हें चुना. और अब 18 साल बाद भी वे वहीं हैं, यह वाकई अद्भुत है. वे उस समय एक युवा खिलाड़ी थे, लेकिन ऊर्जा से भरपूर और बहुत प्रतिभाशाली थे. और आज वे भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं.”

‘उसकी बल्लेबाजी से मेरी मां भी परेशान हो जाती थी’, रोहित शर्मा ने बताया; किसको आउट करना था सबसे मुश्किल

कौन हैं RCB के निखिल सोसाले? बेंगलुरु मामले में हुए गिरफ्तार, पूरे IPL 2025 पत्नी भी छाई रहीं

‘सोचा अंगूठा कटवा दूं’, क्रिकेटर ने बताया स्याह सच, महीनों खेल से रहा दूर अब भारत के खिलाफ टेस्ट में करेगा वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >