Video: कुछ इस लुक में दिखाई पड़ रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी, बेटी जीवा के साथ रेस लगाते आए नजर

अपनी बेटी जीवा के साथ अपने घर के प्रांगन में रेस लगाते दिखाई पड़े महेंद्र सिंह धौनी

भले ही महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट के मैदान से अभी कुछ समय से बाहर हैं लेकिन फैंस के बीच अभी वो चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन दिनों लॉकडाउन होने की वजह से धौनी अपने फैमली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं. समय समय पर उनकी पत्नी साक्षी धौनी महेंद्र सिंह धौनी की एक्टिविटी को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती है. लॉक डाउन में कभी धौनी अपनी गाड़ी की सफाई करते दिखाई पड़ जाते हैं तो कभी घास काटते हुए भी दिख जाएंगे.

कभी धौनी अपनी बेटी जीवा के साथ अपनी बाइक पर भ्रमण करते दिख जाएंगे तो कभी अपने कुत्ते के साथ भी खेलते हुए दिखाई पड़ जाएंगे. अभी हाल में बेटी जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर हुआ जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ अपने घर के प्रांगन में रेस लगाते दिखाई पड़ रहे हैं. इसी बीच धौनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनका लुक साफ दिखाई पड़ रहा है. फोटो में उनकी दाढ़ी सफेद दिखाई पड़ रही है, साथ ही साथ उनके बाल बाल भी बड़े बड़े नजर आ रहे हैं. ऐसा लगता है मानों लॉक डाउन के दौरान वो बाल और दाढ़ी की सेविंग नहीं कराई है.

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है उस वीडियो में धौनी बॉल फेंक कर अपने कुत्ते को बॉल लेने के लिए भेजते हैं, जिसके बाद वो और जीवा भी रेस लगाते दिखाई पड़ रहे हैं. हालांकि बाद में जीवा थक कर के जब दौड़ नहीं पा रही है तो धौनी उन्हें जबरदस्ती दौड़ाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

जैसे ही फैंस ने धौनी की ये तस्वीरें देखी वैसे ही उनके उस फोटो पर तरह तरह प्रतिक्रियाएं आने लगी है, कोई उन्हे बूढ़ शेर कह रहा है तो कोई कह रहा है उम्र का असर उन पर दिखने लगा है. खैर लोग चाहे जो भी कहे लेकिन अब भी वो बेहद फिट हैं. जिसका परिचय उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान दी थी. जहां पर वो खूब लंबे लंबे छक्के लगाते हुए दिखाई पड़े थे. और विकेट के बीच में उनकी रफ्तार अब भी देखने को मिल जाती है.

बहरहाल धौनी को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही थी कि इस मामले वो बिग बी कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ले लेते हैं. धौनी आईपीएल के जरिए कम बैक करने में थे लेकिन इस चर्चित टूर्नामेंट पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं. लेकिन उनके फैंस को अब भी लगता है कि वो क्रिकेट के मैदान पर जबरदस्त वापसी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >