लॉक डाउन के दौरान धवन किस प्रकार अपने घर में समय व्यतीत कर रहे हैं, वीडियो के माध्यम से बताया

शिखर धवन ने एक इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी लॉक डाउन के दौरान कैसे बीत रही है

कोरोना से लड़ने के लिए पूरा देश अब एकजुट होकर लॉक डाउन को असरदार बनाने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेटर भी इस मुहिम में लोगों को साथ देते हुए घर में रहने का संदेश दे रहे हैं. इसी क्रम में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी लॉक डाउन के दौरान कैसे बीत रही है.

उन्होंने उस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि एक पिछले एक हफ्ते से मेरी जिंदगी कुछ इस तरह से है. हकीकत से सामना हो रहा है. इस वीडियो में धवन बीवी के इशारों पर नाचते हुए कपड़े की सफाई करते दिखाई पड़ रहे हैं और उनकी बीवी मेकअप करने में लगी हुई है, उसके बाद धवन आपको बाथरूम की सफाई करते दिखाई पड़ जाएंगे. जिसके बाद लोग उनके इस वीडियो में तरह तरह की प्रतिक्रिया देने में लग गए हैं.

अशोक डिंडा ने लिखा है शादी से पहले वेस्टइंडीज में क्या बोला था? बोल था न शादी के बाद ये सब करना होगा.

वहीं उन्मुक्त चंद ने लिखा है कि घर में शेर पिल्ला बन जाता है, सही कहा था आपने

बता दें कि शिखर धवन सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहते हैं जिसमें वो हमेशा आपको मस्ती वाला अंदाज दिखाई पड़ जाएंगे.

सिर्फ मैदान के बाहर ही नहीं बल्कि मैदान के अंदर भी आपको उसके अलग अंदाज देखने मिल जाएंगे.

गोरतलब है कि शिखर धवन हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 एकदिवसीय मैचों के लिए टीम इंडिया के सदस्य थे, जिसे कोरोना की वजह से

रद्द करना पड़ा.

उल्लेखनीय है कि कोरोना से लड़ने के लिए हर क्रिकेटर ने अपने वीडियो या ट्विटर के जरिए फैंस को संदेश दे रहे हैं, जिसमें वो सुरक्षित और घर में रहने की सलाह दे रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >