वरुण चक्रवर्ती डेब्यू मैच के बाद ड्रॉप, भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लगेगा एक और झटका?

Champions Trophy: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए हैं.

Champions Trophy: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए. वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया गया है, और उनकी जगह कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत ने अपनी टीम में वरुण चक्रवर्ती को बाहर किया, लेकिन रोहित ने उनको बाहर करने का जो कारण बताया, कहीं वह चिंता की कारण तो नहीं.

वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में अपनी शानदार सफेद गेंद क्रिकेट प्रदर्शन के दम पर भारत की चैंपियंस ट्रॉफी टीम में जगह बनाई थी. उन्हें इस सीरीज के दूसरे वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला था, जहां उन्होंने कटक के बाराबती स्टेडियम में अपना पहला वनडे खेला. हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि चक्रवर्ती को पिंडली की चोट (calf issue) हो गई है, जिसके कारण वह अंतिम मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो नागपुर में खेले गए पहले वनडे में टीम का हिस्सा थे.

वरुण चक्रवर्ती को यशस्वी जायसवाल की जगह टीम इंडिया में जगह मिली है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पांच मैचों में 14 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था. इसीलिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में भी शामिल किया गया, जबकि पहले वे टीम का हिस्सा नहीं थे. अब चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी समस्या टीम प्रबंधन के लिए ज्यादा चिंता का कारण न बने. 

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इस सीरीज की शानदार शुरुआत की. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद कटक में हुए दूसरे वनडे में भी भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए चार विकेट से जीत हासिल की. कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 

अब जब सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है, भारत की कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करे. वहीं, इंग्लैंड इस मैच में जीत हासिल कर अपनी हार की लय को तोड़ने की कोशिश करेगा. हालांकि अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में रोहित फिर एकबार फेल रहे. वे गोल्डेन डक पर आउट हो गए. मार्क वुड की गेंद पर रक्षात्मक शॉट लगान के चक्कर में रोहित विकेट के पीछे कैच आउट हो गए.

‘हम जीत गए, आप हार गए’, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने स्टेडियम पूरा होने पर किसको मारा तंज

‘रोहित शर्मा इस शहर के नए राजा हैं’, हिटमैन की तारीफ में क्रिस गेल ने दिया बड़ा बयान, कहा इतने वर्षों में…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >