13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा एक और इतिहास, टूट गया 25 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव सूर्यवंशी इस साल लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. वे पहले 2025 आईपीएल नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. उसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम से जोड़ा. फिर उन्हें अंडर-19 एशिया कप में भारत की टीम में शामिल किया गया, जहां वे भारतीय टीम की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. अब वैभव ने लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. 

वैभव सूर्यवंशी को बिहार की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी टीम में जोड़ा है. मध्य प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने अपना डेब्यू मैच खेला. इस पदर्पण के साथ वैभव ने महारिकॉर्ड बना दिया है. वह भारत के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी की उम्र इस समय 13 साल 269 दिन है. उन्होंने इस आयु में खेलकर महाराष्ट्र के अली अकबर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अली अकबर ने 1999-2000 सीजन में विदर्भ के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था. अली की उम्र उस समय 14 साल 51 दिन थी.  

पदार्पण मैच में नहीं चले वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने महारिकॉर्ड तो बना दिया, लेकिन इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला. लिस्ट ए पदार्पण मैच में वैभव दो गेंद पर चार रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने एक चौका जड़कर अपने इरादे जरूर बता दिए थे, लेकिन वैभव आर्यन आनंद पांडेय की गेंद पर हरप्रीत सिंह भाटिया के हाथों कैच आउट हो गए. इस मैच में उनकी टीम को भी हार का सामना करना पड़ा. बिहार ने पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवर में 196 रन बनाए. जिसके जवाब में मध्य प्रदेश ने कप्तान रजत पाटीदार के 33 गेंद पर शानदार 55 रन की बदौलत 25.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया.

एशिया कप में किया था बेहतरीन प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने समाप्त हुए अंडर 19 टी20 एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. भारतीय टीम के इस बैट्समैन ने ग्रुप स्टेज सहित सभी 5 मैचों में ओपनिंग की. यूएई के खिलाफ मैच में वैभव का बल्ला बोला और उन्होंने नाबाद 76 रन बनाए. सेमीफाइनल में भी वैभव ने श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 67 रन बनाए और भारत की जीत में अहम योगदान दिया. इस मैच में तो वैभव ने एक ओवर में ही 3 छक्के जड़कर 31 रन बटोरे थे. कुल 5 मैचों में वैभव ने कुल 176 रन बनाए. जिस हिसाब से वैभव बड़ै मंच पर मैचों का अनुभव ले रहे हैं, जल्द ही परिप्कव होकर वे भारत की किसी बड़ी टीम में शामिल हो सकते हैं.

Lookback 2024: जनवरी में दुखोंं का पहाड़, दिसंबर में खुशियों का अंबार, इस साल डेवोन कॉनवे सहित ये 8 क्रिकेटर्स बने पिता

13 चौके और 20 छक्के, ‘धोनी के चहेते’ खिलाड़ी ने मचाया धमाल, सबसे तेज दोहरा शतक जड़ बना डाला विश्व रिकॉर्ड, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >