‘इसी का इंतजार था’, दूसरे टेस्ट में दौड़ी डीएसपी की ‘लाल गाड़ी’, गदगद सिराज ने बताया क्या था खास

Mohammed Siraj on his performance IND vs ENG 2nd Test: मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी को तहस नहस कर दिया. सिराज ने 70 रन देकर 6 विकेट झटक दिए. बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज का यह प्रदर्शन लाजवाब रहा, स्टंप्स के बाद उन्होंने इसे खास बताया.

Mohammed Siraj on his performance IND vs ENG 2nd Test: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लुत्फ उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को तीसरे दिन छह विकेट चटकाने की उपलब्धि को ‘अविश्वसनीय’ करार दिया. लाल गेंद के खेल में डीएसपी सिराज की शानदार गेंदबाजी ने मैच पर भारत की पकड़ मजबूत है. जेमी स्मिथ (207 गेंदों पर 184 रन नाबाद) और हैरी ब्रूक (234 गेंदों पर 158 रन) के आक्रामक शतकों से इंग्लैंड मैच में तेजी से वापसी कर रहा था लेकिन सिराज के 70 रन देकर छह विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

सिराज ने दिन के खेल के बाद कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है क्योंकि मैं लंबे समय से (ऐसे प्रदर्शन का) इंतजार कर रहा था. मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन विकेट नहीं मिल रहे थे. यहां छह विकेट लेना बहुत खास है.’’ सिराज ने दिन के दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट चटकाये जिससे इंग्लैंड की आधी टीम महज 84 रन पर पवेलियन में थी.  ब्रुक और स्मिथ ने इसके बाद हालांकि 368 गेंदों में 303 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम की शानदार वापसी कराई.

विकेट धीमा था, लेकिन लक्ष्य पर टिका रहा

हैदराबाद के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने वापसी करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया और इंग्लैंड भारत के विशाल 587 रनों के जवाब में 407 रन पर ऑल आउट हो गया. सिराज ने कहा कि विकेट बहुत धीमी थी इसलिए अनुशासन बनाए रखना महत्वपूर्ण था. उन्होंने कहा, ‘‘विकेट बहुत धीमी थी, लेकिन जब आपको आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी जाती है, तो मेरा लक्ष्य बहुत ज्यादा बस सही दिशा में अनुशासन के साथ गेंदबाजी करना था. मेरी मानसिकता कसी हुई गेंदबाजी करते हुए रन नहीं देने की थी.’’

‘मुझे चुनौती पसंद है’

इस टेस्ट के लिए बुमराह को आराम दिए जाने के कारण, सिराज ने एक अपेक्षाकृत अनुभवहीन तेज गेंदबाजी इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं. टीम में उनके साथ आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘‘यह आकाश दीप का तीसरा या चौथा मैच है, प्रसिद्ध के लिए भी ऐसा ही है, इसलिए मैं बल्लेबाजों पर दबाव बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था. मुझे अलग-अलग चीजें आजमाने का मन करता है, लेकिन मुझे गेंदबाजी में निरंतरता बनाये रखनी होती है. बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी करते समय अपने प्रभावशाली रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर सिराज ने कहा, ‘‘मुझे जिम्मेदारी पसंद है, मुझे चुनौती पसंद है.’’

बड़ी लीड की ओर भारत

भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 28 रन तो करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की कुल रनों की लीड 244 की हो चुकी है. अब चौथे दिन टीम इंडिया अपनी लीड को 500 रनों के पार ले जाना चाहेगी, ताकि जीत सुनिश्चित कर सके.

शुभमन गिल के माथे पर लगी चोट, गोली की तेजी से आई गेंद, 2 इंच की दूरी से बची आंख, Video

बुमराह और कुलदीप के कान में ये कौन सी डिवाइस लगी है? जानें लाइव मैच में क्या है इसका काम

सुपरमैन कह लें या स्पाइडरमैन! पैट कमिंस के इस कैच जैसा वंडर सदियों में आता है, देखें Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >