17 साल अंपायर रहे अब करेंगे यह काम, IPL 2025 में नए अंदाज में नजर आएंगे अनिल चौधरी

IPL 2025: 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल का यह सीजन धमाकेदार होने वाला है. खिलाड़ियों के साथ प्रायोजकों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है. 17 साल तक क्रिकेट मैदान पर अंपायर रहे अनिल चौधरी अब नई भूमिका में नजर आएंगे.

IPL 2025: क्रिकेट से लगाव हो जाए तो खिलाड़ी हो या अंपायर अंतिम समय तक वे उससे जुड़े रहना चाहते हैं. IPL में अभी बीते दिन खबर आई कि विराट कोहली के साथ 2008 में अंडर 19 विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी को अंपायर बनने का मौका मिला है. वहीं अब आईपीएल के पिछले 17 सत्रों में अंपायरिंग करने वाले अनिल चौधरी इस बार एक नई भूमिका में नजर आएंगे. पिछले सप्ताह 60 वर्ष के होने के बाद उन्होंने अंपायरिंग से संन्यास लेने का संकेत दिया और इस सत्र में कमेंटेटर की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा अपने विदाई मैच के बाद क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री करना शुरू किया था और अब 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में हरियाणवी बोली  में कमेंट्री करेंगे. Umpire Anil Chaudhary Commentator. 

कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग करने वाले अनिल चौधरी ने पिछले महीने नागपुर में केरल और विदर्भ के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल में आखिरी बार मैदान पर शिरकत की थी. यह उनका विदाई मैच भी था. संन्यास के करीब होने के कारण चौधरी ने पहले से ही अपने भविष्य की योजना बनानी शुरू कर दी थी. उन्होंने क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री करना शुरू किया और अब 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल में हरियाणवी में कमेंट्री करेंगे. साथ ही, कभी-कभी हिंदी में भी अपनी आवाज देंगे. पीटीआई से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा, “मैं पिछले तीन-चार महीनों से कमेंट्री कर रहा हूं, इसलिए यह बदलाव मेरे लिए सहज रहा. इसके अलावा, मैं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अंपायरिंग और कमेंट्री भी सिखा रहा हूं.” Anil Chaudhary Haryanvi Commentary.

चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है. उन्होंने 12 टेस्ट, 49 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है. सितंबर 2023 में उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच अंपायर के रूप में संभाला था. अनिल चौधरी 2008 में आईपीएल की शुरुआत से ही इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अंपायरिंग करते रहे हैं. Anil Chaudhary to do Commentary in IPL 2025.

दिल्ली निवासी चौधरी ने बताया कि अंपायरिंग के दौरान उन्हें एक सत्र में लगभग 15 मैचों में अंपायरिंग करने का मौका मिलता था, जबकि अब उन्हें 50 से अधिक मैचों में कमेंट्री करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा, “पूर्व क्रिकेटर खेल को अपने नजरिए से देखते हैं, जबकि एक अंपायर का दृष्टिकोण अलग होता है. यह बदलाव मेरे लिए मजेदार और रोचक होगा.”

भारत ने विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में अच्छे अंपायर तैयार करने में पीछे रह गया है. चौधरी ने इसके पीछे के कारणों पर बात करते हुए कहा, “हम मैदान पर बहुत तनाव लेते हैं. कभी-कभी हमारे अंपायर ठीक से भोजन नहीं करते हैं. हम सिद्धांतों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जबकि हमें व्यावहारिक प्रशिक्षण पर अधिक जोर देना चाहिए.”

चौधरी ने नियमों की भावना पर बल दिया. उन्होंने आगे कहा, “कुछ लोग तकनीकी पक्ष पर अत्यधिक ध्यान देते हैं और हमेशा नियमों का हवाला देते हैं, लेकिन यह अंपायरिंग के लिए आदर्श तरीका नहीं है. जो अंपायर केवल किताबी ज्ञान पर भरोसा करते हैं, वे खेल को नुकसान पहुंचाते हैं. हमें नियमों की भावना को समझने की जरूरत है. केवल नियमों का सहारा लेकर कोई आगे नहीं बढ़ सकता.”

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाज गिरेंगे, ऑलराउंडर को होगा नुकसान, कोच ने इन नियमों को ठहराया जिम्मेदार

इसे भी पढ़ें: बल्लेबाजों की बढ़ गई दिल की धड़कन, अब दूसरी इनिंग में दो गेंद का इस्तेमाल करेंगे गेंदबाज

इसे भी पढ़ें: खुद ही अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान, चैंपियंस ट्रॉफी से इतनी हुई कमाई कि बन गया तीसरा सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >