‘आपने ही सिखाया कि…’, फादर्स डे पर पिता योगराज सिंह के लिए भावुक हुए युवराज, लिखी दिल की बात

Yuvraj Singh for Yograj Singh on Father’s Day: फादर्स डे पर युवराज सिंह ने पिता योगराज सिंह के लिए इमोशनल मैसेज लिखा. उन्होंने पिता की दी गई सीख को साझा किया.

Yuvraj Singh for Yograj Singh on Father’s Day: 15 जून को दुनिया भर में पिता को समर्पित फादर्स डे मनाया जाता है. इस खास मौके पर अपने पिता के समर्पण और त्याग के लिए भावुक खिलाड़ियों ने भावनाएं व्यक्त कीं. इसी में एक क्रिकेट की दुनिया के हरफनमौला और भारतीय दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी अपने पिता योगराज सिंह के प्रति गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया. युवराज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर करते हुए बताया कि उनके पिता ने उन्हें जीवन में कितनी अनमोल सीख दी हैं.

युवराज ने लिखा, “हैप्पी फादर्स डे बापू! आपने ही सिखाया कि असली मंजिल वही है, जिसे कभी हार न मानकर हासिल किया जाए! ढेर सारा प्यार.” इसके साथ ही युवराज ने अपने पिता के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को टैग भी किया. खुद एक पूर्व क्रिकेटर रहे योगराज सिंह अपने सख्त अनुशासन और अडिग जज्बे के लिए जाने जाते हैं और यही गुण युवराज सिंह की जिंदगी और क्रिकेट में उनकी जुझारूपन की पहचान बने.

युवराज ने 2000 से 2017 तक भारत के लिए कुल 402 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 11,178 रन बनाए, उनका औसत 35.05 रहा. उन्होंने 17 शतक और 71 अर्द्धशतक जमाए. वह 2002 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता), 2007 की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, और 2011 की आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे.

युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं, उन्होंने यह कारनामा 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ किया था. उनके करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन 2011 वर्ल्ड कप में रहा, जहां उन्होंने 9 मैचों में 362 रन बनाए, जिसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल थे, इसके साथ ही 15 विकेट भी लिए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

वहीं योगराज सिंह ने भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. फिलहाल वे चंडीगढ़ में ही युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं. हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और अन्य खिलाड़ियों को ट्रेन करने में युवराज सिंह की मेहनत और लगन को पिता योगराज सिंह ने काफी सराहा था.  

शार्दुल ठाकुर ने बुमराह और सिराज के खिलाफ जड़ दिए 122 रन, इंट्रा-स्क्वाड मैच रद्द

IND vs ENG: इंग्लैंड में गदर मचाने को बेकरार हैं कुलदीप यादव, जडेजा से ले रहे टिप्स

WTC Final: बावुमा, केशव महाराज के बाद छलके डेल स्टेन के भी आंसू, भावुकता के तूफान का वीडियो देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >