जिस खिलाड़ी को शेख हसीना मनाकर लाईं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कर दिया संन्यास का ऐलान

Tamim Iqbal: बांग्लादेश के खिलाड़ी और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने 2023 में भी रिटायरमेंट लिया था, तब उन्हें शेख हसीना मनाकर लाई थीं. Tamim Iqbal Retirement.

Tamim Iqbal: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी टीमें पुरजोर कोशिश में लगी हैं. 19 फरवरी से पाकिस्तान में शुरू होने वाले मिनी विश्वकप के लिए सभी देशों को रविवार 12 जनवरी तक अपनी टीम की घोषणा करनी है. इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा सबसे पहले कर दी थी, जबकि भारत ने आईसीसी से 1 हफ्ते का समय मांगा है. बांग्लादेश को इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ 20 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करनी है, लेकिन इससे पहले ही उसके पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने 2023 में भी रिटायरमेंट लिया था, लेकिन फिर उन्हें शेख हसीना मनाकर लाईं थीं.  

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने तमीम इकबाल ने चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी का मौका ठुकराते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. अपने आधिकारिक फेसबुक एकाउंट से पोस्ट किए गए एक बयान में तमीम ने लिखा, “मैं लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हूं. यह दूरी अब कभी नहीं मिटेगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा अध्याय समाप्त हो गया है. मैं इस बारे में लंबे समय से सोच रहा था. अब जब चैंपियंस ट्रॉफी जैसी बड़ी सीरीज है, तो मैं नहीं चाहता कि मेरी फिर से चर्चा हो और टीम का ध्यान भंग हो.”

शेख हसीना तमीम को मनाकर लाई थीं

यह दूसरी बार है जब तमीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है , इससे पहले उन्होंने 2023 में अपने करियर को अलविदा कह दिया था. तब 35 वर्षीय तमीम ने बांग्लादेश की अब अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद 24 घंटे के भीतर अपना फैसला बदल दिया था. तमीम ने बुधवार 8 जनवरी को सिलहट में बांग्लादेश के चयनकर्ताओं को अपने फैसले के बारे में बताया, जब कथित तौर पर उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में वापस आने के लिए कहा गया. 

खुद नहीं चाहता कि टीम पर बोझ बनूं

उन्होंने लिखा, “मैंने खुद को बहुत पहले ही बीसीबी के केंद्रीय अनुबंध से हटा लिया था क्योंकि मैं (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी) नहीं चाहता था.” “हालांकि कई लोगों ने कहा है, यह कई बार मीडिया में भी आया है, कि मैंने मामले को लटका कर रखा है. लेकिन बीसीबी के बारे में योजना बनाने या चर्चा करने के लिए कुछ भी नहीं है, जो एक साल से भी अधिक समय से अलग खड़ा है… रिटायर होने या खेलना जारी रखने का फैसला एक क्रिकेटर या किसी भी पेशेवर एथलीट का अपना अधिकार है. मैंने खुद को समय दिया. अब मुझे लगता है कि समय आ गया है.”

तमीम के नाम 8,357 वनडे रन हैं और वह इस प्रारूप में बांग्लादेश के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वह दूसरे स्थान पर मौजूद मुशफिकुर रहीम से काफी आगे हैं. चैपियंस ट्रॉफी टीम चुनने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है और बीसीबी तमीम की उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए आखिरी क्षण तक इंतजार कर रहा है. 2023 से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले तमीम ने पिछले साल बीसीबी से केंद्रीय अनुबंध स्वीकार करने से इनकार कर दिया था. हालांकि तमीम अलग-अलग देशों की लीग में खेलते  रहेंगे. 

बेटे का जिक्र कर भावुक हुए तमीम

तमीम ने अपने बेटे के साथ हुई बात का भी जिक्र करते हुए कहा कि मेरा बेटा चाहता था कि मैं खेलूं, लेकिन मैंने उसे कहा कि जब वह बड़ा हो जाएगा तब मुझे समझेगा. उन्होंने लिखा, “2023 विश्व कप से पहले जो हुआ वह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था, क्योंकि मैं क्रिकेट संबंधी कारणों से टीम से बाहर नहीं था. इसके बाद भी, मैं जहां भी गया, कई क्रिकेट प्रशंसकों ने कहा कि वे मुझे फिर से राष्ट्रीय टीम में देखना चाहते हैं. मैंने उनके प्यार के बारे में सोचा. मेरे घर में भी एक फैन है. मेरे बेटे ने कभी भी मुझसे सीधे तौर पर नहीं कहा, लेकिन उसने अपनी मां से बार-बार कहा है कि वह अपने पिता को फिर से राष्ट्रीय टीम में खेलते देखना चाहता है. प्रशंसकों को निराश करने के लिए मुझे खेद है. मैं अपने बेटे से कहता हूं, “जिस दिन तुम बड़े हो जाओगे, तुम अपने पिता को समझ जाओगे.”

90 लाख का ‘कैच’, दर्शक ने एक हाथ से रचा इतिहास, SA20 लीग में सासें रोक देने वाला रोमांच

तलाक की खबरों के बीच श्रेयस अय्यर के साथ दिखे चहल, बिग बॉस में एकसाथ ले सकते हैं एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >