Rohit Sharma Viral Video: तेरी मिट्टी में मिल जावां…रोहित शर्मा ने कुछ यूं चखा पिच का स्वाद

Rohit Sharma Viral Video: रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आप भी देखें ये वीडियो

Rohit Sharma Viral Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने हरा दिया. इसके बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो रोहित शर्मा का भी है जो फैंस के दिल को छू रहा है. इस वीडियो में वो पिच में मिट्टी का स्वाद चखते नजर आ रहे हैं. वीडियो बहुत ही भावुक करने वाला है.

रोहित शर्मा के इस वीडियो को आईसीसी के इंस्टाग्राम में शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 23 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने बॉलीवुड का गाना- तेरी मिट्टी में मिल जावां गुल बनके मैं खिल जावा…वाला रिएक्शन दिया है.

Read Also : ‘हम फाइनल मैच जीत गए अनुष्का’, वीडियो कॉल के दौरान विराट कोहली के छलके आंसू, बेटे अकाय से की बात

रोहित शर्मा की टीम की आंखें भी छलछला गयीं

भारत ने 17 साल का इंतजार खत्म किया. दक्षिण अफ्रीका को बेहद रोमांचक मैच में सात रन से टीम इंडिया ने हराया और टी-20 वर्ल्ड कप जीत लिया. पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में अधूरा रहा सपना आखिरकार वेस्टइंडीज में पूरा होता नजर आया, तो रोहित शर्मा की टीम की आंखें भी छलछला गयीं. भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता था और आखिरी आइसीसी खिताब 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. पिछले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गयी थी.

Read Also : T20 World Cup 2024: धोनी की धड़कन हो गई थी तेज, वर्ल्ड कप जीतने पर कहा- जन्मदिन के गिफ्ट के लिए थैंक्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >