यूएसए बनाम भारत T20 WC 2024: भारत ने USA को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में बनाई जगह

T20 World Cup 2024: भारत ने संयुक्औत राज्य अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यूएसए को एक अहम मुकाबले में 110 के स्कोर पर रोक दिया. उसके बाद भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 18.2 ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. लेकिन दूसरे छोर से सूर्या जमे रहे और बड़े-बड़े शॉट लगाए. अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

Live Updates
5:07 AM. 13 Jun 24 11:37 PM. 12 Jun

भारत ने यूएस को 7 विकेट से रौंदा

टीम इंडिया ने अपने गेंदबाजों और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर एक लो स्कोरिंग मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका को 7 विकेट से रौंद दिया है. इस जीत के बाद भारत सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर गया है. पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने यूएस को 110 के स्कोर पर रोक दिया. 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 4 विकेट चटकाने वाले अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. भारत की इस जीत से पाकिस्तान ने भी राहत की सांस ली होगी. अगर यूएस अपना आखिरी मुकाबला हार जाता है और पाकिस्तान आयरलैंड से जीत जाता है तो वह भी सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.

4:17 AM. 13 Jun 24 10:47 PM. 12 Jun

ऋषभ पंत आउट, भारत को तीसरा झटका

भारत को जल्दी ही तीसरा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट हो गए हैं. पंत को 18 रन के निजी स्कोर पर अली खान ने बोल्ड कर दिया. भारतीय पारी एक छोटे से लक्ष्य के आगे लड़खड़ा गई है. पंत की जगह बल्लेबाजी करने शिवम दुबे क्रीज पर आए हैं.

3:50 AM. 13 Jun 24 10:20 PM. 12 Jun

विराट कोहली ओर रोहित शर्मा आउट, भारत को बड़ा झटका

भारत को शुरुआत में ही दो बड़े झटके लगे हैं. पहले ओवर में विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार हो गए, जबकि तीसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा भी पेवेलियन लौट गए. भारत की पारी को संभालने का जिम्मा अब ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के कंधे पर है. दोनों स्टार बल्लेबाजों को सौरभ नेत्रवलकर ने आउट किया.

3:17 AM. 13 Jun 24 9:47 PM. 12 Jun

भारत ने यूएस को 110 के स्कोर पर रोका, जीत के लिए 111 रनों की दरकार

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान यूएसए को 110 के स्कोर पर रोक दिया है. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 9 रन देकर 6 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. अपने पहले ही ओवर में उन्होंने दो बल्लेबाजों को आउट किया. हार्दिक पांड्या ने 2 और अक्षर पटेल ने एक सफलता हासिल की. भारत ने कभी भी यूएस को बड़ी साझेदारी नहीं करने दी. यह वही मैदान है, जहां की पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है. भारत अगर यह मुकाबला जीतता है तो वह सुपर 8 में क्वालीफाई कर जाएगा.

3:02 AM. 13 Jun 24 9:32 PM. 12 Jun

यूएस ने गंवाया सातवां विकेट, हरमीत सिंह आउट

यूएस ने जल्दी-जल्दी अपने दो विकेट गंवा दिए. टीम को छठा और सातवां झटका काफी कम अंतराल पर लगा है. पहले कोरी एंडरसन को हार्दिक पांड्या ने आउट किया और उसके बाद अर्शदीप सिंह ने हरमीत सिंह को आउट कर दिया. हालांकि यूएस की टीम 18 ओवर की समाप्ति पर 100 रन बना चुकी है.

3:02 AM. 13 Jun 24 9:32 PM. 12 Jun

यूएस ने गंवाया सातवां विकेट, हरमीत सिंह आउट

यूएस ने जल्दी-जल्दी अपने दो विकेट गंवा दिए. टीम को छठा और सातवां झटका काफी कम अंतराल पर लगा है. पहले कोरी एंडरसन को हार्दिक पांड्या ने आउट किया और उसके बाद अर्शदीप सिंह ने हरमीत सिंह को आउट कर दिया. हालांकि यूएस की टीम 18 ओवर की समाप्ति पर 100 रन बना चुकी है.

T20 World Cup 2024: भारत ने संयुक्औत राज्य अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने यूएसए को एक अहम मुकाबले में 110 के स्कोर पर रोक दिया. उसके बाद भारत ने सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के दम पर 18.2 ओवर में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. लेकिन दूसरे छोर से सूर्या जमे रहे और बड़े-बड़े शॉट लगाए. अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >