T20 World Cup 2024: इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी

भारत बनाम इंग्लैंड : भारत ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैँड को 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल मुकाबले में शनिवार को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय गेंदबाजों ने पूरी टीम को 103 के स्कोर पर 16.4 ओवर में आउट कर दिया

Live Updates
7:07 AM. 28 Jun 24 1:37 AM. 28 Jun

इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदकर टीम इंडिया फाइनल में

भारत ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में 68 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 172 रनों का लक्ष्य दिया. जोस बटलर ने अपनी टीम को तेज और शानदार शुरुआत देने का प्रयास किया, लेकिन एक बार जब विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, वह रुका ही नहीं. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 16.4 ओवर में 103 के स्कोर पर समेट दिया. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट अपने नाम किए.

6:58 AM. 28 Jun 24 1:28 AM. 28 Jun

इंग्लैंड को नौवां झटका, भारत जीत से एक विकेट दूर

भारत ने मैच पर पूरी पकड़ बना ली है. इंग्लैंड को नौवां झटका लगा है. आदिल राशिद रन आउट हो गए हैं. सूर्यकुमार ने शानदार फील्डिंग की है. भारत जीत से अब बस एक विकेट दूर है. शनिवार को अब फाइनल में भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा.

6:54 AM. 28 Jun 24 1:24 AM. 28 Jun

लिविंगस्टोन रन आउट, इंग्लैंड को आठवां झटका

इंग्लैंड को आठवां झटका लगा है. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने लियाम लिविंगस्टोर को रन आउट कर दिया है. पूरी टीम बिखर गई है.

6:46 AM. 28 Jun 24 1:16 AM. 28 Jun

क्रिस जॉर्डन आउट, इंग्लैंड को सातवां झटका

इंग्लैंड की टीम को सातवां झटका लगा है. 13वें ओवर में कुलदीप यादव ने क्रिस जॉर्डन को पगबाधा आउट कर दिया है. उन्होंने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन वह आउट दिए गए. 72 के स्कोर पर इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है.

6:39 AM. 28 Jun 24 1:09 AM. 28 Jun

इंग्लैंड को छठा झटका, हैरी ब्रुक बोल्ड

हैरी ब्रुक को कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया है. इंग्लैंड को छठा झटका 68 के स्कोर पर लगा है. इंग्लैंड के हाथ से यह मुकाबला निकलता दिख रहा है. भारतीय गेंदबाजों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. ब्रुक्स 19 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

6:25 AM. 28 Jun 24 12:55 AM. 28 Jun

कुलदीप ने सैम करन को किया आउट, इंग्लैंड को पांचवा झटका

इंग्लैंड की आधी टीम 10 ओवर से पहले ही पवेलियन लौट गई है. कुलदीप यादव ने सैम करन को पगबाधा आउट कर दिया है. करन दो रन बनाकर आउट हो गए हैं. करन ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन टीवी अंपायर ने भी उन्हें आउट करार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >