भारत बनाम कनाडा T20 World Cup 2024: बारिश की वजह से मैच रद्द, दोनों टीमों को 1-1 अंक

IND VS CAN T20 World Cup: भारत बनाम कनाडा का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है. दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा.

Live Updates
9:15 PM. 15 Jun 24 9:15 PM. 15 Jun

बारिश की वजह से मैच रद्द

बारिश और गीले आउटफील्ड की वजह से भारत और कनाडा का मैच रद्द कर दिया गया है. दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिए गए. भारत 7 अंकों के साथ टेबल टॉपर के रूप में सुपर 8 में पहुंचने वाली टीम बन गई है.

8:56 PM. 15 Jun 24 8:56 PM. 15 Jun

5 ओवर के लिए इतने बजे शुरू हो सकता है खेल

पांच ओवर के खेल के लिए कट ऑफ समय 14.16 स्थानीय समय है. यह भारतीय समयानुसार 11.45 बजे है. पिचें ढकी हुई है. आउटफील्ड काफी गीला है. मैच के लिए परिस्थितियां सही नहीं लग रही है.

8:34 PM. 15 Jun 24 8:34 PM. 15 Jun

फ्लोरिडा में शानदार रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारत ने फ्लोरिडा में आठ टी20 मैच खेले हैं, जिसमें पांच में जीत और दो में हार मिली है, साथ ही एक मैच बेनतीजा रहा है. रोहित शर्मा इस मैदान पर उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 49 की औसत और 153.12 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.

8:33 PM. 15 Jun 24 8:33 PM. 15 Jun

कनाडा की संभावित प्लेइंग XI

आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन.

8:33 PM. 15 Jun 24 8:33 PM. 15 Jun

भारत की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

8:32 PM. 15 Jun 24 8:32 PM. 15 Jun

भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल.

8:32 PM. 15 Jun 24 8:32 PM. 15 Jun

कनाडा की टीम

आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), कलीम सना, डिलन हेलीगर, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन, रेयान पठान, निखिल दत्ता, ऋषिव राघव जोशी, दिलप्रीत बाजवा.

8:31 PM. 15 Jun 24 8:31 PM. 15 Jun

बारिश की वजह से टॉस में देरी

बारिश की वजह से मैदान गीला हो गया है. इस वजह से रात 9 बजे के बाद टॉस होगा. टॉस में देरी होने के कारण यह मुकाबला देर से शुरू होगा. लेकिन ओवरों की कटौती को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

IND VS CAN T20 World Cup: भारत बनाम कनाडा का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया है. दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा. भारत को इससे कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि भारत ने पहले ही ग्रुप एक के टेबल टॅापर के रूप में सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है. कनाडा की टीम के लिए भी यह मैच केवल औपचारिकता थी. क्योंकि वह पहले ही सुपर 8 से बाहर हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >