भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया, सेमीफाइनल में किया प्रवेश
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : सोमवार को टीम इंडिया ने सुपर 8 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. अब 27 जून को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा. रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंद पर 92 रन बनाए.

T20 World Cup 2024: India vs Australia
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत ने सुपर 8 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत अब 27 जून की शान सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगा. अगर वह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हुआ तो भारत सीधा फाइनल खेलेगा, क्योंकि टीम इंडिया टेबल टॉपर के रूप में सेमीफाइनल में पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड की टीम ने अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. कप्तान रोहित शर्मा के 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 206 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम 181 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. जसप्���ीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत ने सुपर 8 के अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत अब 27 जून की शान सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगा. अगर वह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द भी हुआ तो भारत सीधा फाइनल खेलेगा, क्योंकि टीम इंडिया टेबल टॉपर के रूप में सेमीफाइनल में पहुंचा है, जबकि इंग्लैंड की टीम ने अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है. कप्तान रोहित शर्मा के 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 206 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम 181 रन ही बना सकी. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली.
टिम डेविड आउट, ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका
ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका अर्शदीप सिंह ने दिया है. अर्शदीप ने टिम डेविड को जसप्रीत बुमराह के हाथों केैच करा दिया. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 29 रनों की जरूरत है. टिम डेविड 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए हैं.
बुमराह ने किया ट्रैविस हेड का शिकार
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे स्पैल में आते ही ट्रैविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका लगा है. हेड के रूप ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें आउट हुई हैं. हेड ने 43 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे. उनका आउट होना भारत के लिए जीत की गारंटी थी.
मैथ्यू वेड आउट, ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका
ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका अर्शदीप सिंह ने दिया है. उनकी गेंद पर मैथ्यू वेड का शानदार कैच कुलदीप यादव ने पकड़ा. वेड ने डीआरएस का इस्तेमाल किया लेकिन कैच क्लियर था और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मैच निकलती दिख रही है. टीम को छठा झटका 17.1 में 153 के स्कोर पर लगा.
बुमराह ने किया ट्रैविस हेड का शिकार
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे स्पैल में आते ही ट्रैविस हेड को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. ऑस्ट्रेलिया को पांचवा झटका लगा है. हेड के रूप ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें आउट हुई हैं. हेड ने 43 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन बनाए थे. उनका आउट होना भारत के लिए जीत की गारंटी थी.