बांग्लादेशी मीडिया पर ICC सख्त, तिलमिलाया BCB, आईसीसी से मांगा जवाब

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत आने से इनकार करने पर बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इधर टीम के बाहर होने के बावजूद बांग्लादेशी मीडिया टूर्नामेंट कवर करने के लिए तड़प रही है. लेकिन आईसीसी ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है, जिससे बीसीबी की तिलमिलाहट बढ़ गई है. आइये पूरा मामला जानते हैं.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेशी टीम के बाहर होने के बाद आईसीसी ने मीडिया एक्रिडिटेशन प्रक्रिया में बदलाव किया है. जिससे कई पत्रकारों के आवेदन खारिज हो गए हैं.

बांग्लादेशी मीडिया का दावा, कुछ पत्रकारों का एक्रिडिटेशन हुआ रद्द

बांग्लादेश के कुछ पत्रकारों ने दावा किया कि उनके एक्रिडिटेशन अनुरोध को आईसीसी ने खारिज कर दिया था. टी20 वर्ल्ड कप 2026 कवर करने के लिए बांग्लादेश के लगभग 80-90 पत्रकारों ने मीडिया एक्रिडिटेशन के लिए अनुरोध किया था. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी टीम आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही होती, तब भी सभी के अनुरोध को पूरा नहीं किया जा सकता था.

मीडिया एक्रिडिटेशन पर फिर से काम कर रहा आईसीसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) भारत में टी20 विश्व कप कवर करने की इच्छा रखने वाले बांग्लादेश के पत्रकारों के लिए मीडिया एक्रिडिटेशन पर फिर से काम कर रहा है. आईसीसी ने पीटीआई से कहा, प्रक्रिया पर फिर से काम किया जा रहा है क्योंकि अनुरोध की संख्या और कार्यक्रम में बदलाव हुआ है. एक्रीडिटेशन सूची उसी हिसाब से तैयार की जा रही हैं.

बीसीबी के मीडिया समिति चेयरमैन अमजद हुसैन ने आईसीसी से मांगा जवाब

ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मीडिया समिति चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा कि उन्होंने इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाया है. उन्होंने कहा, यह फैसला कल (26 जनवरी) को ही आया और हमने जानने की कोशिश की है. स्पष्टीकरण मांगा गया है. यह एक अंदरूनी और गोपनीय मामला है, लेकिन संक्षेप में कहें तो हम जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों किया गया.

यह पहली बार था जब मेरा आवेदन खारिज हुआ : सीनियर पत्रकार

बांग्लादेश के एक सीनियर पत्रकार ने कहा कि यह उनका पहला मीडिया एक्रिडिटेशन है जो मंजूर नहीं हुआ. उन्होंने कहा, मैंने आठ से नौ आईसीसी विश्व कप कवर किए हैं. यह पहली बार था जब मेरा आवेदन खारिज हुआ. हम फिर से अप्लाई करने से पहले बीसीबी से स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से वेन्यू बदलने की मांग की थी. बोर्ड ने दलील दी थी कि सुरक्षा कारणों से उनकी टीम भारत नहीं जाएगी, उनके सारे मैच श्रीलंका में कराए जाएं. इसपर आईसीसी ने बीसीबी की मांग ठुकरा दी. आईसीसी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था, लेकिन देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिर भी वहां की यात्रा नहीं करने का फैसला किया. इसके बाद आईसीसी ने सात फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >