T20 वर्ल्ड कप फाइनल : जया किशोरी का फेवरेट क्रिकेटर कौन? खुद किया खुलासा

T20 World Cup Final : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इसे देखने के लिए क्रिकेट फैंस पहुंच रहे हैं. जया किशोरी भी मैच देखने के लिए पहुंचीं हैं. नीचे वीडियो में देखें उन्होंने धोनी को लेकर क्या कहा.

T20 World Cup Final : प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी ICC T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. जया किशोरी ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत जीते… हमारे खिलाड़ी सबसे अच्छे हैं. मुझे उम्मीद है कि वे जीतेंगे. हम हमेशा अपनी टीम के साथ खड़े हैं, चाहे कुछ भी हो…

आगे जब उनसे सवाल किया गया कि आपके फेवरेट क्रिकेटर कौन हैं? तो उन्होंने कहा कि एमएस धोनी मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं. संजू सैमसन बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देगा. मैं यहां टीम को सपोर्ट करने आई हूं. देखें वीडियो.

वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. इसे देखने के लिए फैंस देश के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं. फैंस इंडियन टीम को सपोर्ट करने के लिए नीली जर्सी में स्टेडियम पहुंच रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंं : T20 वर्ल्ड कप फाइनल : बुम.. बुम.. बुमराह चिल्लाने लगी महिला, ट्रेन में दिखा गजब का जोश

धोनी पहुंचे अहमदाबाद

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. यहां वे भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान टीम का हौसला बढ़ाएंगे. धोनी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल के दौरान भी देखा गया था.

इसे भी पढ़ेंं : T20 वर्ल्ड कप फाइनल : न्यूजीलैंड को हल्के में नहीं लेना चाहिए, इंडिया के फैंस को सता रहा डर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >