T20 World Cup BAN vs PNG: बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हराया, सुपर 12 की रेस में बरकरार

BAN vs PNG LIVE वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में इस समय बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी को 182 रन का लक्ष्य दिया है. पीएनजी अगर आज मैच जीत जाता है, तो बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हराया 

बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 84 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही बांग्लादेश ने सुपर 12 में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

पापुआ न्यू गिनी के 50 रन पूरे, 7 बल्लेबाज आउट

पापुआ न्यू गिनी के 50 रन तो पूरे हो गये हैं, लेकिन 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये है. शुरुआत काफी खराब रही. मैच एकतरफा बांग्लादेश की पाली में जा रही है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

पापुआ न्यू गिनी के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

महज 17 रन के स्कोर पर पापुआ न्यू गिनी के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. शुरुआत काफी खराब रही है. जबकि 182 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश ने दिया है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

असद वाला आउट, पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका

असद वाला के रूप में पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका लगा है. पापुआ न्यू गिनी को दूसरा झटका 13 के स्कोर पर लगा है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

पापुआ न्यू गिनी को पहला झटका, लेगा सियाका आउट

लेगा सियाका आउट हो गये हैं. पापुआ न्यू गिनी को पहला झटका लगा है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को दिया 182 रन का लक्ष्य 

बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गिनी को 182 रनों का लक्ष्य दिया है. बांग्लादेश की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान महमूदुल्लाह ने बनाए. उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश को पांचवां झटका, महमूदुल्लाह आउट

महमुदुल्लाह आउट हो गये हैं. उन्होंने 50 रनों की शानदार पारी खेली. महमुदुल्लाह के रूप में बांग्लादेश को पांचवां झटका लगा है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश को चौथा झटका, शाकिब अल हसन आउट 

बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. शाकिब अल हसन आउट हो गये हैं. हसन ने 37 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश को तीसरा झटका, मुशफिकुर रहीम आउट

बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है. मुशफिकुर रहीम आउट हो गये हैं. मुशफिकुर रहीम ने 8 गे���द पर 5 रनों की पारी खेली.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश को दूसरा झटका, लिट्टन दास आउट

लिट्टन दास आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा है. बांग्लादेश ने 10 ओवर की समाप्ति पर 71 रन बनाए हैं. लिट्टन दास 29 रन बनाकर आउट हुए हैं.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

बांग्लादेश को पहला झटका, मोहम्मद नईम आउट

पहले ही ओवर में मोहम्मद नईम आउट हो गये हैं. बांग्लादेश को पहला झटका लगा है. कबुआ मोरिया ने नईम का विकेट लिया है.

12:29 AM. 22 Oct 21 12:29 AM. 22 Oct

प्लेइंग इलेवन

पापुआ न्यू गिनी : लेगा सियाका, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेस बाउ, साइमन अताई, हिरी हिरी, नॉर्मन वनुआ, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), चाड सोपर, कबुआ मोरिया, डेमियन रावू.

बांग्लादेश : मोहम्मद नईम, लिटन दास, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, महमुदुल्लाह (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

8:14 PM. 21 Oct 21 8:14 PM. 21 Oct

पापुआ न्यू गिनी स्क्वाड

टोनी उरा, लेगा सियाका, असद वाला (कप्तान), चार्ल्स अमिनी, सेस बाउ, साइमन अताई, नॉर्मन वनुआ, किपलिन डोरिगा (विकेटकीपर), चाड सोपर, नोसैना पोकाना, कबुआ मोरिया, हिरी हिरी, गौड़ी टोका, जेसन किला, डेमियन रावू, जैक गार्डनर.

8:14 PM. 21 Oct 21 8:14 PM. 21 Oct

बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

मोहम्मद नईम, लिटन दास, महेदी हसन, शाकिब अल हसन, नूरुल हसन (विकेटकीपर), अफिफ हुसैन, महमुदुल्लाह (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, सौम्या सरकार.

8:12 PM. 21 Oct 21 8:12 PM. 21 Oct

बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी के बीच अहम मुकाबला

बांग्लादेश का अहम मुकाबला आज पापुआ न्यू गिनी से है. बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है. इस मैच को जीतने के बाद ही बांग्लादेश सुपर 12 में जगह बना पायेगी. बांग्लादेश, जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को घर में हराकर छठी रैंकिंग की टीम बना. वह स्कॉटलैंड के खिलाफ छह रन से हार गया.

मुख्य बातें

BAN vs PNG LIVE वर्ल्ड कप के ग्रुप मुकाबले में इस समय बांग्लादेश और पापुआ न्यू गिनी की टीमें आमने-सामने हैं. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पापुआ न्यू गिनी को 182 रन का लक्ष्य दिया है. पीएनजी अगर आज मैच जीत जाता है, तो बांग्लादेश वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >