ENG vs NZ T20 WC: इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड पहली बार फाइनल में, मिशेल ने खेली तूफानी पारी

England vs New Zealand 1st Semi-Final टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में जगह बना लिया. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के लक्ष्य 167 रन को 5 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है.

Live Updates
11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

14 नवंबर को फाइनल खेलेगा न्यूजीलैंड

इंग्लैंड से 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली विवादित हार का न्यूजीलैंड ने बदला ले लिया और टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना लिया. अब न्यूजीलैंड की टीम 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ फाइनल मैच खेलेगा.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

डेरिल मिशेल के तूफान में उड़ा इंग्लैंड

न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 72 रन बनाये. इसके अलावा कॉनवे ने 38 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाये. निशाम ने 11 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाये.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में

न्यूजीलैंड ने बुधवार को इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 166 रन बनाये. न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड को 5वां झटका, जेम्स नीशम 27 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर 5वां झटका लगा. जेम्स नीशम 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए. नीशम को आदिल राशिद ने आउट किया.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड को चौथा झटका, ग्लेन फिलिप्स 2 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. ग्लेन फिलिप्स केवल 2 रन बनाकर लिविंगस्टोन के शिकार हुए.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, कॉनवे 46 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को 14वें ओवर की चौथी गेंद पर तीसरा झटका लगा. कॉनवे जो 38 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे थे लिविंगस्टोन की गेंद पर बटलर के हाथों स्टंप आउट हुए.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, विलियमसन 5 रन बनाकर आउट

न्यूजीलैंड को क्रिस वोक्स ने दूसरा झटका दिया. पहले ओवर में गप्टिल को 4 रन पर आउट करने के बाद तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विलियमसन 5 रन पर अपना दूसरा शिकार बनाया.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में लगा तगड़ा झटका

इंग्लैंड के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में वोक्स ने मार्टिन गप्टिल को 4 रन पर मोईन अली के हाथों कैच कराकर तगड़ा झटका दिया.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 167 रन का लक्ष्य

मोईन अली और डेविड मलान की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 167 रन चाहिए. माईन अली 37 गेंदों में दो छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाये. जबकि डेविड मलान ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाये. बटलर 29, बेयरस्टो 13 और लिविंगस्टोन 17 रन बनाये. न्यूजीलैंड की ओर से साउथी, मिनले, सोढ़ी और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट चटकाये.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड को तीसरा झटका, मलान 42 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. डेविड मलान 30 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए. मलान को साउथी ने अपना शिकार बनाया.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड को दूसरा झटका, बटलर 29 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 9वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. जोस बटलर 24 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड को पहला झटका, बेयरस्टो 13 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को 6ठे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज बेयरस्टो 17 गेंदें में दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर मिलने के शिकार हुए.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, पहले ओवर में बनाये 6 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने शानदार शुरुआज की. पहले ओवर में बेयरस्टो और बटलर ने टीम के लिए 6 रन जोड़े.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड ने टीम में किया एक बदलाव

न्यूजीलैंड ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है. इंग्लैंड ने चोटिल जैसन रॉय के स्थान पर सैम बिलिंग्स को अंतिम एकादश में रखा है.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर ), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, मोइन अली, इयोन मॉर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड से 2019 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लेना चाहेगा न्यूजीलैंड

इससे पहले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मुकाबला हुआ था. जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर इंग्लैंड ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. इंग्लैंड की जीत विवादास्पद रहा था. उस मैच में दोनों ही टीमों ने एक समान 241 रन बनाये. जिसके बाद सुपर ओवर का मैच कराया गया, जिसमें भी दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाये. बाद में मैच का फैसला सबसे अधिक चौके लगाने वाली इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया. इस नियम के बाद आईसीसी की जमकर आलोचना हुई थी.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड का रहा है दबदबा, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 13 बार चटाया धूल

आज के मुकाबले में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच आज से पहले 21 बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सामना हो चुका है. जिसमें इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 13 बार हराया है. जबकि न्यूजीलैंड केवल 7 बार ही इंग्लैंड को हराया है. दोनों के बीच एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

न्यूजीलैंड की संभावित XI

मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (c), डेवोन कॉनवे (wk), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

इंग्लैंड की संभावित संभावित XI

जोस बटलर (wk), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, मोइन अली, इयोन मॉर्गन (c), सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड, आदिल राशिद.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

कैसी होगी अबू धाबी की पिच

अबू धाबी की पिच को शारजाह और दुबई की तुलना में बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन माना जाता है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा रन बनाया है. इस मैदान पर मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 210 रन भारत ने बनाया है, अफगानिस्तान के खिलाफ. यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है.

11:13 PM. 10 Nov 21 11:13 PM. 10 Nov

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच 7:30 बजे से शुरू होगा.

6:08 PM. 10 Nov 21 6:08 PM. 10 Nov

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुछ देर बाद

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब से कुछ देर बाद टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों के बीच मुकाबला अबू धाबी में खेला जाएगा.

मुख्य बातें

England vs New Zealand 1st Semi-Final टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में जगह बना लिया. न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के लक्ष्य 167 रन को 5 विकेट खोकर 19 ओवर में हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >