सुरेश रैना ने बताया कि विराट और सचिन की बल्लेबाजी में क्या है अंतर

रैना ने बताया कि सचिन और विराट की बल्लेबाजी में क्या अंतर है और क्यों हम सचिन की वजह से 2011 के विश्व कप जीते

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बीच कई बार तुलना हो चुकी है, ये भी सवाल उठते देखा गए है कि क्या विराट कोहली सचिन के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ देंगे, अब उन दोनों के साथ 2011 के विश्व कप में खेल चुके रैना ने बताया कि दोनों की बल्लेबाजी में क्या अंतर है. खिलजी टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में रैना ने कहा दोनों में काफी अंतर है, एक ओर जहां विराट जहां जीतने के लिए खेलते हैं तो वहीं दूसरी तरफ सचिन चाहते हैं कि सब कुछ बहुत शांत हो

सुरेश रैना ने बताया है कि सचिन के कारण ही वर्ल्ड कप जीत पाए थे, उन्होंने ही पूरी टीम को ये भरोसा दिला कर रखा था कि हम जीत सकते हैं. वो हमारे लिए दूसरे कोच की तरह थे. वहीं रैना ने कोहली के बारे में बात करते हुए बताया कि कोहली एक शानदार कप्तान हैं, वो हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. वो गेंद को काफी तेजी से मारते हैं, जो भी विराट के आस पास रहता है वो काफी पॉजिटिव रहता है.

सचिन 2011 के विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में 2 नंबर पर थे. उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में 53.55 की औसत से 482 रन बनाए थे. जिसमें उनका स्ट्राइक रेट लगभग 92 का था.

दिग्गज फुटबॉलर मेसी से की सचिन की तुलना

सुरेश रैना ने क्रिकेटर सचिन की तुलना दिग्गज फुटबॉलर मेसी से कर दी है, उन्होंने कहा कि मैं मेसी का बहुत बड़ा फैन रहा हूँ, दोनों के स्वाभाव लगभग एक जैसे हैं, दोनों काफी काफी विनम्र हैं और दोनों आस पास के लोगों की फिक्र करते हैं. और खेल में विनम्र होना बहुत जरूरी है. आप भले ही दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएं मगर आपकी विरासत सबसे अहम होती है. आपको हर एक के लिए आभार जताने की जरूरत होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >