IPL में इन पांच खिलाड़ियों ने लपके हैं सबसे अधिक कैच, देखें सूची में कौन कौन है शामिल

आज हम आपको उन पांच घातक फील्डर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक कैच लपके हैं. चलिए जानते हैं सूची में कौन कौन से खिलाड़ी शामिल हैं.

आईपीएल में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लपकने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. फील्ड में चीते जैसी तेजी दिखाने वाले रैना ने 205 मैचों में 109 कैच लिए

बिजली सी तेजी से गेंद पर झपट्टा मारने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में 237 मैचों में 106 कैच लपके हैं

बाउंड्री लाइन पर अपनी फील्डिंग से दांतों तले उंगली दबवा देने वाले कीरोन पोलार्ड ने 189 मैचों में 103 कैच लपके.

भारतीय टीम के वनडे कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सर्कल में कई हैरतअंगेज कैच लपकते हुए आईपीएल में 243 मैचों में 98 कैच लपके हैं.

दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शुमार भारतीय टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में कुल 226 मैचों में 97 कैच लिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >