सुशांत की मौत पर ऐसी थी धौनी की प्रतिक्रिया, इस शख्स ने किया खुलासा

धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में प्रोड्यूसर रहे नीरज पांडे ने बताया है कि सुशांत की मौत पर कैसा थी माही की प्रतिक्रिया

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अभी तक सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लोग उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे थे लेकिन उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया इस मामले पर नहीं दी. अब इस पर धौनी द अनटोल्ड स्टोरी में प्रोड्यूसर रहे नीरज पांडे ने इस बात की जानकारी दी है कि जब उन्हें ये खबर पता चली तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी.

एक्सट्रा टाइम की रिपोर्ट के अनुसार नीरज पांडे ने बताया कि मैंने जब माही को सुशांत के मौत की खबर दी तो उन्हें उनके इस कदम पर विश्वास ही नहीं हुआ. वो उनके इस कदम से पूरी तरह हैरान थे और खबर सुनकर वो बिखर गए.

उनके अलावा दो और दोस्त मिहिर दिवाकर और अरूण को भी उन्होंने फोन किया था वो भी यह खबर सुनकर पूरी तरह हैरान थे. नीरज ने यह भी बताया कि उन्होंने धौनी के उस किरदार को निभाने के लिए बहुत मेहनत की थी. धौनी की स्टाइल को फॉलो करने के लिए उन्होंने किरण मोरे जो कि भारत के पूर्व विकेट कीपर हैं उनके साथ 9 महीने साथ में गुजारे थे. यहां तक कि माही भी सुशांत की एक्टिंग को देखकर उनके फैन हो गए थे.

गौरतलब है कि धौनी की बायोपिक के समय सुशांत ने उनके साथ बहुत वक्त बिताया था. धौनी फिल्म में उनके द्वारा लगाए गए हेलिकॉप्टर शॉट को देखकर वो भी हैरान रह गए थे. बता दें कि सुशांत ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वो 2004 से ही धौनी के बहुत बड़े फैन थे. वो भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन वो बन नहीं सके. धौनी की फिल्म के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की थी इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी बल्लेबाजी को देखकर सचिन भी हैरान रह गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >