IPL नीलामी में अनदेखा, लेकिन BBL में चमके स्टीव स्मिथ, जड़ा चौथा टी20 शतक

Steve Smith: बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंद पर ही शतक जड़ दिया है. उनकी पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 222 रन बनाए.

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस समय शानदार फॉर्म में हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शतक जड़ने वाले स्मिथ ने अब टी20 क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन किया है. शनिवार को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए स्मिथ ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों में शतक ठोक दिया. स्मिथ ने 64 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इस पारी में उन्होंने मैदान के चारों ओर चौके छक्के बरसाए. उनकी इस पारी की बदौलत सिडनी ने 222 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स 206 रन ही बना सका.

स्टीव स्मिथ ने तूफानी अंदाज में टी20 करियर का चौथा शतक जड़ा. यह बिग बैश लीग (BBL) में उनका तीसरा शतक था. इसके साथ ही उन्होंने BBL में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बेन मैकडरमोट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली, जिनके नाम भी 3 शतक दर्ज हैं. स्मिथ अब टी20 क्रिकेट में 4 शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं. BBL में 3 शतकों के अलावा, उन्होंने आईपीएल में भी एक शतक लगाया है.

स्टीव स्मिथ की शानदार सेंचुरी के दम पर सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. स्मिथ ने पारी की शुरुआत करते हुए अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. सिडनी सिक्सर्स की ओर से अन्य खिलाड़ियों ने भी योगदान दिया. कप्तान मोइजेज हेनरिक्स ने 46 रन बनाए, जबकि बेन डुवार्सिस ने नाबाद 25 रन जोड़े. सिडनी ने स्कॉर्चर्स के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा, लेकिन उन्होंने भी जबरदस्त खेल दिखाया. सैम फैंनिंग के 41 रन और एश्टन टर्नर के 66 रन की बदौलत उन्होंने 206 रन बनाए. अंतिम ओवर में 25 रन की जरूरत थी, लेकिन 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिडनी यह मैच 16 रन से हार गई.  

स्मिथ जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं, लेकिन उनको इस बार के आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. आखिरी बार स्मिथ ने 2021 में आईपीएल खेला था और इसके बाद से लगातार वे नीलामी में अनसोल्ड रहे हैं. स्मिथ ने आईपीएल में अब तक 103 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक समेत 2485 रन बनाए हैं. उनका आईपीएल स्ट्राइक रेट 128.09 का रहा है. स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के में भारत के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो शतक लगाए थे. वह इस सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. स्मिथ ने पांच मैचों में 34.89 की औसत से कुल 314 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 140 रन था.

जिस खिलाड़ी को शेख हसीना मनाकर लाईं, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कर दिया संन्यास का ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >