India vs Sri Lanka: टूट गया 27 साल का रिकॉर्ड, श्रीलंका ने तीसरे वनडे में भारत को 110 रन से हराया, सीरीज पर भी कब्जा

India vs Sri Lanka: अविष्का फर्नांडो और कुसाल मेंडिस के अर्धशतक के बाद दुनिथ वेलालागे के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी से श्रीलंका ने भारत को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को 110 रन से हराकर शृंखला 2-0 से जीत ली.

India vs Sri Lanka: पहला मैच टाई रहने के बाद श्रीलंका ने दूसरा मैच 32 रन से जीता था. श्रीलंका ने 1997 से भारत के खिलाफ पहली द्विपक्षीय एकदिवसीय शृंखला जीती है. आर प्रेमदासा स्टेडियम की स्पिन की अनुकूल पिच पर श्रीलंका के 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाने वाले वेलालागे (27 रन पर पांच विकेट), जेफ्रे वांडरसे (34 रन पर दो विकेट) और महीश तीक्षणा (45 रन पर दो विकेट) की फिरकी के जादू के सामने 26.1 ओवर में 138 रन पर ढेर हो गई.

India vs Sri Lanka: भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये सबसे ज्यादा रन

भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रन बनाए. उनके अलावा वाशिंगटन सुंदर (30) और विराट कोहली (20) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 96 रन की पारी खेलने के अलावा पथुम निसांका (45) के साथ पहले विकेट के लिए 89 और कुसाल मेंडिस (59) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े जिससे श्रीलंका ने सात विकेट पर 248 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. कुसाल मेंडिस ने 82 गेंद की पारी में चार चौके मारे.

Also Read: विनेश फोगाट को मिले सिल्वर मेडल, अमेरिकी रेसलर ने की UWW के नियमों में बदलाव की मांग

India vs Sri Lanka: डेब्यू मैच में रियान पराग ने चटकाये सबसे ज्यादा 3 विकेट

वनडे में डेब्यू कर रहे रियान पराग ने 9 ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लेकर बीच के ओवरों में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की. कुलदीप यादव (36 रन पर एक विकेट), अक्षर पटेल (41 रन पर एक विकेट) और वाशिंगटन सुंदर (29 रन पर एक विकेट) की स्पिन तिकड़ी ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

रोहित शर्मा ने भारत को दिलाई अच्छी शुरुआत

शुभमन गिल (06) के जल्द पवेलियन लौटने के बावजूद रोहित ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. उन्होंने 20 गेंद की अपनी पारी में तीक्षणा के एक ओवर में 18 रन सहित कुल 35 रन बनाए. उन्होंने पारी के चौथे ओवर में तीक्षणा पर तीन चौके और एक छक्का मारा. रोहित हालांकि अपने पसंदीदा शॉट में से एक स्वीप खेलकर पवेलियन लौटे. वह वेलालागे की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में विकेटकीपर कुसाल मेंडिस को कैच दे बैठे. रोहित के आउट होने के बाद भारतीय पारी को सिमटने में भी अधिक समय नहीं लगा. विराट कोहली (20) ने वेलालागे की सीधी गेंद को टर्न के हिसाब से खेलने की कोशिश में और चूककर पगबाधा हो गए.

एक दिन में कैसे बढ़ गया विनेश फोगाट का वजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >