महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, कई नए चेहरों को मिला मौका

श्रीलंका ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अनुभवी कप्तान चमारी अटापट्टू टीम की अगुवाई करेंगी, जबकि आठ खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. श्रीलंका अपना पहला मुकाबला 12 जून को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा.

Women’s T20 World Cup: श्रीलंका ने इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान अनुभवी कप्तान चमारी अटापट्टू के हाथों में होगी, जो इस टूर्नामेंट के सभी पिछले नौ संस्करणों में खेल चुकी हैं.

श्रीलंका की टीम को ग्रुप-2 में मेजबान इंग्लैंड महिला टीम, आयरलैंड महिला टीम, स्कॉटलैंड महिला टीम, वेस्टइंडीज महिला टीम और डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड महिला टीम के साथ रखा गया है. अटापट्टू की अगुवाई वाली टीम 12 जून को एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी.

कई नए खिलाड़ियों को किया गया शामिल

इस बार श्रीलंका की टीम में कई नए चेहरों को मौका मिला है। इमेशा दुलानी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यंगना, सुगंधिका दस्सानायका, निमाशा मदुशानी, काव्या काविंदी, माल्की मदारा और मिथाली अयोद्ध्या पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएंगी.

वहीं टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिल रहा है। कप्तान चमारी अटापट्टू के अलावा हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा और निलाक्षिका सिल्वा जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं. श्रीलंका की टीम हाल ही में टी20 सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज करके आ रही है और ऐसे में टीम की नजरें आगामी बड़े टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन पर होंगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की महिला टीम

चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, निलाक्षिका सिल्वा, कवीशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशिनी नुथ्यंगना, सुगंधिका दस्सानायका, निमाशा मदुशानी, शाशिनी गिम्हानी, काव्या काविंदी, माल्की मदारा, मिथाली अयोद्ध्या.

यह भी पढ़ें: T20I डेब्यू में नंदनी शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी तेज गेंदबाज बने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >