WPL 2023, DC vs GG Highlights: गुजरात को मिली दूसरी जीत, दिल्ली को 11 रन से हराया
Copied link
WPL 2023, Delhi Capitals vs Gujarat Giants Highlights: गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से हरा दिया है. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात के लिए वोलफार्ट (57) और गार्डनर (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में की किम गार्थ, गार्डनर और तनुजा ने दो-दो विकेट चटकाए. इसी के साथ गुजरात ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है.
4:24 AM. 17 Mar 234:24 AM. 17 Mar
गुजरात ने दिल्ली को 11 रन से हराया
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से हरा दिया है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात के लिए किम गार्थ, गार्डनर और तनुजा ने दो-दो विकेट चटकाए.
4:24 AM. 17 Mar 234:24 AM. 17 Mar
दिल्ली का आठवां विकेट गिरा, राधा आउट
15वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को आठवां झटका लगा. राधा यादव मात्र 1 रन बनाकर तनुजा की गेंद पर आउट हुई.
4:24 AM. 17 Mar 234:24 AM. 17 Mar
जोनाशन आउट, दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिल्ली को पांचवा झटका लगा. जोनाशन 4 रन बनाकर हरलीन देओल की गेंद पर आउट हुई.
4:24 AM. 17 Mar 234:24 AM. 17 Mar
जेमिमा आउट, दिल्ली को लगा चौथा झटका
सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर दिल्ली को एक और झटका लगा. जेमिमा मात्र 1 रन बनाकर किम गार्थ की गेंद पर आउट हुई.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
दिल्ली को लगा दूसरा झटका
दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका लगा है. मेग लैनिंग 18 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर जेमिमा रोड्रिग्स आयी हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
दिल्ली को पहला झटका, शेफाली वर्मा आउट
शेफाली वर्मा 8 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लगा है. शेफाली आज के मुकाबले में बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने एलिस कैप्सी क्रीज पर आयी हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू, शेफाली और लैनिंग क्रीज पर
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग क्रीज पर मौजूद हैं. गुजरात की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत किम गार्थ कर रही हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
गुजरात ने दिल्ली को दिया 148 रनों का लक्ष्य
गुजरात जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को यहां चार विकेट पर 147 रन बनाये. गुजरात की तरफ से सलामी बल्लेबाज लॉरा वुलफार्ट ने सर्वाधिक 57 रन जबकि एशलीग गार्डनर ने नाबाद 51 रन बनाये. दिल्ली की तरफ से जेस जॉनसेन ने दो विकेट चटकाये.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
गुजरात को लगा तीसरा झटका
लौरा वोल्वार्ड्ट अर्धशतक बनाकर आउट हो गयी हैं. गुजरात को तीसरा झटका लगा है. लौरा 19वें ओवर में आउट हुई हैं. गुजरात को तीसरा झटका 134 के स्कोर पर लगा. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दयालन हेमलता आयी हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
हरलीन देओल आउट, गुजरात को दूसरा झटका
हरलीन देओल 31 रन की पारी खेलकर आउट हो गयी हैं. जोनासेन की गेंद पर तानिया भाटिया ने उनका कैच लपका. हरलीन की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर एस्ले गार्डनर आयी हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
पावर प्ले में गुजरात ने बनाये 32 रन
पावर प्ले में गुजरात जायंट्स ने 32 रन बनाये. इस दौरान गुजरात को सोफिया डंकले के रूप में एक झटका भी लगा.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
गुजरात को पहला झटका, सोफिया डंकले आउट
सोफिया डंकले 4 रन बनाकर आउट हो गयी हैं. गुजरात जायंट्स को पहला झटका लगा है. डंकले की जगह बल्लेबाजी करने हरलीन देओल क्रीज पर आयी हैं.
3:05 AM. 17 Mar 233:05 AM. 17 Mar
गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
गुजरात जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सोफिया डंकले और लॉरा वोल्वार्ड्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं.
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी का फैसला
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
12:34 AM. 17 Mar 2312:34 AM. 17 Mar
कब और कहां देख सकेंगे लाइव?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मैच गुरुवार (16 मार्च) को मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. मैच के आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क के चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप देखा जा सकता हैं.
12:34 AM. 17 Mar 2312:34 AM. 17 Mar
पिच रिपोर्ट
ब्रेबोन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को खूब रास आता है. इस पिच पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है और वह जमकर रन बरसाते हैं. इस विकेट पर लक्ष्य चेज करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. यहां तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है. इस ग्राउंड पर 175 रनों का स्कोर एक बहुत ही बढ़िया टोटल रहेगा. ऐसे में आज होने वाले मैच में टीम टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
मुख्य बातें
WPL 2023, Delhi Capitals vs Gujarat Giants Highlights: गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से हरा दिया है. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई. गुजरात के लिए वोलफार्ट (57) और गार्डनर (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में की किम गार्थ, गार्डनर और तनुजा ने दो-दो विकेट चटकाए. इसी के साथ गुजरात ने महिला प्रीमियर लीग 2023 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.