INDW vs AUSW T20 Highlights: ऋचा घोष की आक्रामक पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने 7 रन से हराया
India Women vs Australia Women T20 Highlights: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत को सात रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसे पेरी की नाबाद 72 रनों की पारी के दम पर भारत को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने शानदार शुरुआत की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऋचा घोष ने 19 गेंद पर 40 रन बनाये लेकिन आखिरी ओवर में भारत को जीत नहीं दिला पायीं.
INDW vs AUSW T20 Highlights: ऋचा घोष की आक्रामक पारी बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने 7 रन से हराया
Live Updates
4:06 AM. 18 Dec 2210:36 PM. 17 Dec
रोमांचक मुकाबले में 7 रन से हारा भारत
ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां भारत को सात रन से हराकर 3-1 की अजेय बढ़त बना ली. जीत के लिए 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम पांच विकेट पर 181 रन ही बना सकी. भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 46 रन का योगदान दिया.
4:06 AM. 18 Dec 2210:36 PM. 17 Dec
ऋचा की धमाकेदार बल्लेबाजी, लगातार जड़े दो छक्के
भारत महिला क्रिकेट टीम के मैच में ऋचा की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी है.
4:06 AM. 18 Dec 2210:36 PM. 17 Dec
हरमनप्रीत की तूफानी पारी का अंत, 46 रन बनाकर आउट
भारत को चौथे विकेट का झटका लगा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गयी. हालांकि, उनकी तेज-तर्रार पारी ने टीम की स्थिति जरूर सुधारी.
4:06 AM. 18 Dec 2210:36 PM. 17 Dec
16 रन बनाकर स्मृति मंधाना पवेलियन लौटी
भारतीय टीम की ओपनिंग उतनी अच्छी नहीं रही. ओपनर स्मृति मंधाना 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गयी. क्रीज पर अभी जेमिमाह रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर टिकी हुई है.
2:13 AM. 18 Dec 228:43 PM. 17 Dec
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर स्मृतति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं. भारत को यह अहम मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन बनाने होंगे.
2:13 AM. 18 Dec 228:43 PM. 17 Dec
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 189 रनों का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिसे पेरी ने नाबाद 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाये.
मुख्य बातें
India Women vs Australia Women T20 Highlights: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत को सात रन से हराकर टी20 सीरीज अपने नाम कर ली. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसे पेरी की नाबाद 72 रनों की पारी के दम पर भारत को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारत ने शानदार शुरुआत की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 46 रनों की शानदार पारी खेली. ऋचा घोष ने 19 गेंद पर 40 रन बनाये लेकिन आखिरी ओवर में भारत को जीत नहीं दिला पायीं.
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.