‘हनीमून पीरियड में हैं शुभमन’, सौरव गांगुली ने कैप्टन गिल को दी वार्निंग, कहा- केवल एक जीत…

Sourav Ganguly on Shubman Gill Captaincy: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की. बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में शुभमन गिल ने 430 रन बनाए, साथ ही अपनी कप्तानी में पहला मैच जीता. शुभमन गिल की बल्लेबाजी पर सौरव गांगुली ने तारीफ की लेकिन कप्तानी को लेकर उन्होंने आागह किया है.

Sourav Ganguly on Shubman Gill Captaincy: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. दो टेस्ट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 585 रन बना लिए हैं, जिसमें तीन शतक और एक दोहरा शतक शामिल है. उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार टेस्ट मैचों में पहली बार 1000+ रनों का आंकड़ा पार किया, साथ ही एजबेस्टन, बर्मिंघम में भी भारत ने पहली बार जीत दर्ज की. गिल ने दूसरे टेस्ट मैच में तो 269 और 161 की पारी की बदौलत 430 रन ठोककर एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला लॉर्ड्स में होगा. इस मैच से पहले सौरव गांगुली ने गिल के ऊपर टिप्पणी की है.  

टीम इंडिया के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं. गांगुली ने शुभमन गिल की हालिया बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और कहा, “मैंने उन्हें इससे बेहतर बल्लेबाजी करते नहीं देखा. यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी है और इसमें कोई हैरानी नहीं है.” हालांकि गांगुली का मानना है कि कप्तानी करियर की शुरुआत को लेकर उनके लिए यह एक तरह का हनीमून पीरियड साबित हो रहा है और असली चुनौती और दबाव समय के साथ आने वाले तीन मैचों में बढ़ेगा. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक जीत है, सीरीज अब भी 1-1 है. लॉर्ड्स टेस्ट में फिर से नई शुरुआत करनी होगी. भारत अच्छा खेल रहा है, लीड्स में भले हार मिली हो, लेकिन प्रदर्शन अच्छा था. अब आगे के तीन मैचों में दबाव और बढ़ेगा.”

भारत में प्रतिभा की कमी नहीं

8 जुलाई को 53 साल के हुए गांगुली ने अपने जन्मदिन के मौके पर ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट में कभी टैलेंट की कमी नहीं रही है. गांगुली ने कहा, “मैंने हाल ही में इंटरव्यू में कहा था कि हर पीढ़ी में भारतीय क्रिकेट को प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलते रहे हैं. जब भी कोई खाली जगह बनती है, उसे भरने वाले खिलाड़ी सामने आ जाते हैं.” उन्होंने आगे कहा, “गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले के बाद कोहली आए, अब गिल, यशस्वी जायसवाल, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी हैं. भारत में टैलेंट कभी खत्म नहीं होता.”

ब्रैडमैन के 88 साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ते गिल

बर्मिंघम में शुभमन गिल की दो पारियों (269 और 161) ने कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त किया, जिसमें एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड भी शामिल है. अब शुभमन गिल राहुल द्रविड़ के 2002 में इंग्लैंड में बनाए गए 602 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 18 रन दूर हैं. द्रविड़ एक सीरीज में किसी भारतीय द्वारा एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.  गिल के पास डॉन ब्रैडमैन का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. ब्रैडमैन ने 1936-37 की एशेज सीरीज में पांच टेस्ट में 810 रन बनाए थे. गिल इस रिकॉर्ड से सिर्फ 225 रन पीछे हैं और अभी तीन टेस्ट मैच बाकी हैं.  

बिना एक गेंद खेले मैक्सवेल की टीम फाइनल में, पीली जर्सी वाली डुप्लेसी की टीम को लगा झटका

ब्रैडमैन, गावस्कर, कोहली और द्रविड़ सबका रिकॉर्ड टूटेगा, शुभमन गिल इतने रन बनाकर रचेंगे इतिहास

लारा का 400* का रिकॉर्ड मुल्डर ने तोड़ने से छोड़ा, भड़के क्रिस गेल ने लताड़ा, कहा- मैं होता तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >