53 साल के हुए सौरव गांगुली, दादा के बर्थडे पर जानें वो 8 रिकॉर्ड, जिनका टूटना है बहुत मुश्किल

1 / 1
53 साल के हुए सौरव गांगुली, दादा के बर्थडे पर जानें वो 8 रिकॉर्ड, जिनका टूटना है बहुत मुश्किल
फुल स्क्रीन में देखें

Sourav Ganguly 8 Records.

Sourav Ganguly Birthday Tribute 8 Iconic Records that are still unbroken: सौरव गांगुली, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नया आत्मविश्वास और आक्रामकता दी, आज 8 जुलाई को 53 वर्ष के हो गए. उन्होंने 11,363 वनडे रन, लगातार चार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड और वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर (183 रन) जैसे कई अविस्मरणीय रिकॉर्ड बनाए. उनके रिकॉर्ड और नेतृत्व की विरासत आज भी युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देती है.

Sourav Ganguly Birthday Tribute 8 Iconic Records that are still unbroken: भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज 53 साल के हो गए. 8 जुलाई 1972 को कोलकात में जन्मे इंडियन क्रिकेट के दादा ने मेन इन ब्लू के अंदर साहस और आक्रामकता की नींव डाली. उन्होंने खिलाड़ियों के अंदर जीत का जज्बा भरा और विदेशों में भी स्लेजिंग का जवाब उसी तरह से दिया. उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनके उन 5 यादगार रिकॉर्ड्स को याद कर रहे हैं, जो आज भी क्रिकेट इतिहास में दर्ज हैं. “प्रिंस ऑफ कोलकाता” गांगुली अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार चार वनडे मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. उनके नाम 11,363 वनडे रन, विश्व कप में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर (183 रन) और कई ICC टूर्नामेंट रिकॉर्ड्स दर्ज हैं. लॉर्ड्स में डेब्यू शतक से लेकर भारत की विदेशी सरजमीं पर सफलता की परिभाषा बदलने तक, गांगुली की विरासत आज भी प्रेरणास्रोत है.

1. वनडे में लगातार चार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी 

सौरव गांगुली का यह अनोखा रिकॉर्ड आज भी कायम है, जो उनके शानदार फॉर्म और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है. यह उपलब्धि 1997 में पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी. इस तरह का निरंतर प्रभाव डालना किसी भी क्रिकेटर के लिए दुर्लभ और उल्लेखनीय है.

2. एक ही विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय 

2003 विश्व कप में गांगुली ने तीन शतक जड़े, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक ही विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक हैं. उनके नेतृत्व में भारत फाइनल तक पहुँचा और टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच हारा और अंतिम हार फाइनल में ही आई. इस प्रदर्शन ने उन्हें विश्व मंच पर एक सफल कप्तान और बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया.

3. दुनिया में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप करने वाले बल्लेबाज 

वनडे क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाजी साझेदारी का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी के नाम है. इस आइकोनिक जोड़ी ने 176 पारियों में साथ बल्लेबाजी करते हुए लगभग 48 की औसत से 8227 रन जोड़े. गौर करने वाली बात यह है कि अब तक कोई और जोड़ी वनडे में 6000 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सकी है.

4. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 

गांगुली ने 2000 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल ( पहले नॉकआउट टूर्नामेंट कहा जाता था) में 117 रन बनाकर आज तक इस फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाए रखा है. इस पारी ने भारत को पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचाया. उनकी यह पारी दबाव में खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिनी जाती है.

5. ICC चैंपियंस ट्रॉफी में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी 

गांगुली इस टूर्नामेंट में तीन शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने, जो उनकी निरंतरता और बड़े मैचों में प्रदर्शन को दर्शाता है. उन्होंने ये शतक 2000 संस्करण में लगाए, जब भारत फाइनल तक पहुँचा था. इस प्रदर्शन ने ICC टूर्नामेंट में भारत की विश्वसनीयता को मजबूत किया.

6. वनडे में 10,000+ रन, 100+ विकेट और 100+ कैच का अनोखा रिकॉर्ड 

गांगुली केवल पांच ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वनडे में यह दुर्लभ ऑलराउंड रिकॉर्ड हासिल किया. उनकी स्विंग गेंदबाजी ने कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम को ब्रेकथ्रू दिलाया. फील्डिंग में उनकी पकड़ भी शानदार रही, खासकर स्लिप और कवर पोजिशन में.

7. विश्व कप में भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर 

1999 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए 183 रन आज भी किसी भी भारतीय खिलाड़ी का विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. यह पारी राहुल द्रविड़ के साथ 318 रनों की साझेदारी का हिस्सा थी, जो उस समय एक वर्ल्ड रिकॉर्ड थी. इसने भारत की बल्लेबाजी को नई ऊँचाई दी और गांगुली की तूफानी शैली को उजागर किया.

8. टेस्ट डेब्यू पर शतक और अंतिम पारी में गोल्डन डक

गांगुली अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर शतक और करियर की अंतिम पारी में पहली ही गेंद पर शून्य बनाया जो एक दुर्लभ संयोग है. उन्होंने 1996 में लॉर्ड्स पर 131 रन की पारी से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. यह उनके शुरुआत और क्रिकेट के अंत का गजब कांबिनेशन रहा.

इंग्लैंड में विराट कोहली IND vs ENG टेस्ट नहीं, बल्कि यहां बने दर्शक, 101 मैच जीतने वाले खिलाड़ी को बताया योद्धा

RCB के स्टार बॉलर यश दयाल पर दर्ज हुई FIR, युवती ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

डबल सेंचुरी और आकाश दीप के 10 विकेट नहीं, शुभमन गिल ने बताया दूसरे टेस्ट में क्या था सबसे स्पेशल मोमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >