क्रिकेट मैच के दर्शक सांप-बंदर और सपेरा, बीच मैदान पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा

Snakes Monkey and Snake Charmer Spectators of SL vs BAN Test: श्रीलंका-बांग्लादेश दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा, लेकिन चर्चा का केंद्र बना एक सपेरा जो सांप और बंदर के साथ मैच देखने पहुंचा. पारंपरिक वेशभूषा में आया यह दर्शक बीन बजाकर सांपों को नियंत्रित करता नजर आया, जिसने सबका ध्यान खींचा. बांग्लादेश-श्रीलंका की नागिन डांस राइवलरी के बीच अब मैदान पर असली सांप की एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

Snakes Monkey and Snake Charmer Spectators of SL vs BAN Test: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जो बेहद रोमांचक होने के बावजूद बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. दोनों टीमों ने जबरदस्त संघर्ष किया, लेकिन पांचवें दिन तक कोई विजेता तय नहीं हो पाया. मैच में कई बेहतरीन पारियां देखने को मिलीं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे दर्शक की रही जो अपनी परंपरागत वेशभूषा में सांप और बंदर के साथ स्टेडियम पहुंचा. बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच नागिन डांस की राइवलरी बड़ी चर्चा में रही है, अब मैदान पर असली सांप भी पहुंच गया है. 

सांप-बंदर के साथ क्रिकेट देखता नजर आया सपेरा 

गॉल स्टेडियम में एक दर्शक पारंपरिक सपेरे के रूप में पहुंचा, जिसके साथ थी सांपों की टोकरी और लाल कपड़े में लिपटा हुआ एक बंदर था. वह मैदान में बैठकर बीन बजाते हुए सांपों को नियंत्रित करता दिखा और साथ ही बड़े ध्यान से क्रिकेट मैच भी देखता रहा. उसके हाथ में एक सांप भी था, जिसे वह सहजता से पकड़े हुए था. यह दृश्य स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और कैमरों का ध्यान खींचने में सफल रहा और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि श्रीलंका में मैदान पर सांप आया हो. इससे पहले 2023 में लंका प्रीमियर लीग में भी सांप मैदान में घुस आया था और खेल रोक दिया. उस समय शाकिब अल हसन गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन सांप के मैदान पर आने की वजह से मजेदार लम्हा बन गया था. आखिरकार जब फोर्थ अंपायर ने सांप को फील्ड से बाहर किया, तो कमेंटेटर्स ने उनके साहस की सराहना की. 

श्रीलंका-बांग्लादेश मैच का हाल

वहीं इस टेस्ट मैच की बात करें तो बल्लेबाजों ने धमाल मचाया.  17 से 21 जून 2025 तक चले इस टेस्ट में बल्लेबाजों का ही बोलबाला रहा. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत धीमी की, लेकिन नजमुल हुसैन शांतो (148 रन) और मुशफिकुर रहीम (163 रन) की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसके अलावा लिटन दास ने भी 90 रन की अहम पारी खेली, जिससे टीम ने पहली पारी में 495 रन बनाए.

इसके जवाब में श्रीलंका ने भी दमदार बल्लेबाजी की, जिसमें पथुम निस्सान्का ने 187 और कामिंदु मेंडिस ने 87 रन बनाए. उनकी इस पारी से श्रीलंका ने 485 रन बनाकर बांग्लादेश की बढ़त को सिर्फ 10 रन तक सीमित कर दिया. बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 285/6 तक स्कोर बनाया, लेकिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ. पांचवें दिन श्रीलंका को 296 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन वह 72/4 तक ही पहुंच सका और मैच ड्रॉ हो गया.

नतीजा भले ही ना निकला हो पर बने यादगार पल

जहां एक ओर क्रिकेट मैदान पर रनों की बारिश हुई और बल्लेबाजों ने दर्शनीय पारियां खेलीं. यह श्रीलंका के लिए लंबे समय तक टीम की धुरी रहे एंजलो मैथ्यूज का आखिरी टेस्ट मैच भी रहा. भले ही उनकी टीम जीत नहीं पाई, लेकिन उनकी विदाई मैच में सभी खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाकर टेस्ट करियर पर बधाई दी. तमाम यादों के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकल का पहला मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ, तो वहीं दूसरी ओर सपेरे का यह अनोखा अंदाज भी दर्शकों के लिए एक खास और यादगार लम्हा बन गया.

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद ये कैसा इशारा कर रहे थे बेन स्टोक्स? स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया

बुमराह की एक गलती ने इंग्लैंड को दे दी राहत, कहीं मुश्किल में न पड़ जाए टीम इंडिया

अच्छा भला खेल रहा था, गिल-गंभीर ने ऋषभ पंत को आउट करा दिया, पूर्व क्रिकेटर ने जताया अंदेशा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >