शुभमन गिल कर सकते हैं शादी! जानिए क्यों लग रही है यह अटकलें

शुभमन के फैंस को यह तो पता है जल्द ही शुभमन गिल शादी करने वाले हैं, लेकिन शुभमन किसके साथ जिंदगी की पारी शुरू करेंगे इसके लिए फैंस को अभी इंतजार करना पड़ेगा. सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबरें आती रहती है, इसके अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल का बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ भी नाम जुड़ चुका है.

टीम इंडिया के ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी क्रिकेट साथ-साथ कई और कारणों से हमेशा चर्चा में रहते हैं.  मीडिया रिपोर्ट्स में उनका नाम हमेशा सारा तेंदुलकर से भी जुड़ता रहा है. मीडिया हलकों में यह भी कहा यह जा रहा वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. बता दें, शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

शुभमन गिल के मैच में सारा तेंदुलकर अक्सर ग्राउंड में नजर आ जाती हैं और उनका रिएक्शन उन दोनों की करीबी और दोस्ती को बयां भी करता है. इससे पहले भारत और श्रीलंका के मैच के दौरान भी सारा स्टेडियम में नजर आई थीं.

वहीं,  फैंस का तो यहां तक  कहना है कि जिस मैच में सारा तेंदुलकर स्टेडियम में मैच देखने आती है तो शुभमन गिल का बल्ला काफी चलता है. इसे इत्तेफाक ही कहेंगे की जिस मैच में सारा तेंदुलकर नहीं आयी थी शुभमन कुछ खास नहीं कर पाए.

29 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड की टीमें के बीच हो रहे मुकाबले में सारा तेंदुलकर के नहीं थी तो शुभमन गिल भी कुछ खास नहीं चले. क्रिकेट प्रेमियों को शुभमन गिल से ही सबसे ज्यादा निराशा मिली थी.

जबकि, बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी. सबसे खास बात की उस समय स्टेडियम में हौसला अफजाई के लिए सारा तेंदुलकर मौजूद थी.

वहीं, शुभमन गिल के आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन बैट्समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया था.

सारा तेंदुलकर ने शुभमन गिल की तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था – विश्व के नंबर वन ओडीआई बैट्समैन शुभमन गिल.

सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के करीबी रिश्तों के बारे में फैंस और मीडिया में खूब चर्चा होती है. यह भी कहा जा रहा वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बता दें, शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.


वहीं श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल की पारी की तारीफ करते हुए सारा तेंदुलकर ने लिखा था- वेल प्लेड शुभमन गिल. सारा ने अपने पोस्ट में दिल वाला इमोजी भी लगाया था.

फैंस और मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कई बार दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप क्रिकेट के बाद शुभमन गिल शादी कर लेंगे.

सारा तेंदुलकर के साथ डेटिंग की खबरें आती रहती है, इसके अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल का बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ भी नाम जुड़ चुका है. उन्हें एक बार एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया था. एक टीवी चैनल पर दिये इंटरव्यू में शुभमन गिल ने रश्मिका मंदाना को अपना क्रश बताया था.

शुभमन के फैंस को यह तो पता है जल्द ही शुभमन गिल शादी करने वाले हैं, लेकिन शुभमन किसके साथ जिंदगी की पारी शुरू करेंगे इसके लिए फैंस को अभी इंतजार करना पड़ेगा. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >