शुभमन गिल के माथे पर लगी चोट, गोली की तेजी से आई गेंद, 2 इंच की दूरी से बची आंख, Video

Shubman Gill Hit by Ball in slips: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन शुभमन गिल को फील्डिंग के दौरान सिर पर तेज चोट लगी. जडेजा की गेंद पर हैरी ब्रूक का शॉट पहली स्लिप में खड़े गिल के सिर पर जा लगा, जिससे वे असहज दिखे. फिजियो की जांच के बाद राहत की बात रही कि गिल ठीक थे और उन्होंने फील्डिंग दोबारा शुरू कर दी.

Shubman Gill Hit by Ball in slips: भारतीय कप्तान शुभमन गिल को शुक्रवार को एजबेस्टन, बर्मिंघम में तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान सिर पर तेज चोट लगी. भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में घटना रविंद्र जडेजा के ओवर के दौरान हुई, 37वें ओवर में जब हैरी ब्रूक ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर जोरदार कट शॉट खेला. गेंद ब्रूक के बल्ले से तेजी से निकलकर सीधे पहली स्लिप में खड़े शुभमन गिल के सिर के ऊपरी हिस्से पर जा लगी. गिल के पास रिएक्ट करने का समय नहीं था और गेंद लगने से उन्हें साफ तौर पर असहजता महसूस हुई. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तुरंत गिल का हालचाल पूछा और फिजियो को बुलाया गया. थोड़ी देर इलाज के बाद गिल ने फिर से मैदान पर फील्डिंग शुरू कर दी.

ब्रूक का शॉट इतना तेज़ और धारदार था कि शुभमन गिल उसे ठीक से जज नहीं कर पाए और गेंद उनके हाथों की बजाय सीधे सिर के ऊपरी हिस्से पर जा लगी. गिल की आंखों को चोट लग सकती थी, क्योंकि यह माथे के पास ही लगी थी. हालांकि गनीमत रही कि गिल को गंभीर चोट नहीं लगी और थोड़े आराम और जांच के बाद उन्होंने फील्डिंग फिर से शुरू कर दी. आजकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर पर गेंद लगने के मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और कनकशन प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ी को पूरी जांच से गुजरना पड़ता है, ताकि कोई अंदरूनी चोट न छूट जाए.

इंडिया vs इंग्लैंड टेस्ट मैच का हाल

बर्मिंघम टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत भारत के पक्ष में होती दिखी, जब मोहम्मद सिराज ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया. 84 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर लेगी. लेकिन इसके बाद जेमी स्मिथ और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और शानदार शतकीय पारियों के साथ इंग्लैंड को वापसी का मौका दिया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 303 रनों की साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत इंग्लैंड अंत में 407 रन तक पहुंच गया. 

मोहम्मद सिराज भारत के लिए सबसे सफल बल्लेबाज रहे. उन्होंने 6 विकेट लेकर तहलका ही मचा दिया. जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति को लेकर आलोचना में घिरी भारतीय टीम के लिए यह राहत की बात रही. पहली पारी में मिली 180 रन की लीड को बड़ा करते हुए, दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 64 रन की बदौलत भारत ने 244 रन तक पहुंचा दिया. तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत की ओर से केएल राहुल 28 रन और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे. 

सुपरमैन कह लें या स्पाइडरमैन! पैट कमिंस के इस कैच जैसा वंडर सदियों में आता है, देखें Video

जो बुमराह न कर सके मोहम्मद सिराज ने कर दिखाया, एजबेस्टन में डीएसपी ने रचा इतिहास

बुमराह और कुलदीप के कान में ये कौन सी डिवाइस लगी है? जानें लाइव मैच में क्या है इसका काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >