कप्तान शुभमन गिल पर लग सकता है जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कर बैठे ये गलती

Shubman Gill could be Fined in IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शुभमन गिल ने भारतीय कप्तान के रूप में शतक जड़कर शानदार शुरुआत की. गिल के साथ यशस्वी जायसवाल (101) और ऋषभ पंत (65*) की पारियों से भारत ने पहले दिन 359/3 का स्कोर बनाया. हालांकि शुभमन गिल पर ड्रेस कोड उल्लंघन के चलते ICC की कार्रवाई हो सकती है.

Shubman Gill could be Fined in IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में कप्तान के रूप में शुभमन गिल ने बल्ले से शानदार शुरुआत की. भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 16 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक जड़ा. उनके अलावा यशस्वी जायसवााल (101 रन) और ऋषभ पंत (65 रन) की बदौलत पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 85 ओवर में 359/3 का स्कोर बना लिया और मैच में मजबूत स्थिति बना ली. हालांकि कप्तानी डेब्यू पर शानदार शुरुआत के बावजूद गिल को ड्रेस कोड के उल्लंघन के लिए ICC की कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. शुभमन गिल ने पारंपरिक सफेद जुराबों की बजाय काले मोजे पहने, जो कि टेस्ट क्रिकेट में ICC के नियमों के अनुसार अनुमति नहीं है. यह नियम मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की सिफारिश पर लागू किया गया है, जो क्रिकेट के नियमों का निर्धारण करता है.

ICC के नियम काले रंग या काले मोजे को लेकर क्या कहते हैं? 

ICC के कपड़े और उपकरण से जुड़े नियमों के अनुसार (क्लॉज 19.45), टेस्ट मैचों में खिलाड़ियों को सफेद, क्रीम या हल्के ग्रे रंग की जुराबें पहननी चाहिए. लेकिन शुभमन गिल ने काली जुराबें पहनकर इस नियम का स्पष्ट उल्लंघन किया. यह नियम मई 2023 से प्रभाव में आया है. हालांकि मोजे वाले ऐसे मामलों में उल्लंघन कम ही होते हैं, लेकिन पहले कुछ मामलों में काले रंग की सामग्री की वजह से खिलाड़ियों को जुर्माना भुगतना पड़ा है. स्काई स्पोर्ट्स ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है.

क्या शुभमन गिल पर जुर्माना लगेगा?

इसका फैसला मैच रैफरी पर निर्भर करता है. अगर IND vs ENG पहले टेस्ट के मैच रैफरी, रिची रिचर्डसन, गिल के ड्रेस कोड पर ध्यान देते हैं और इसे जानबूझकर किया गया लेवल 1 अपराध मानते हैं, तो गिल को मैच फीस का 10-20% तक जुर्माना देना पड़ सकता है. हालांकि अगर यह गलती अनजाने में हुई या सफेद जुराबें गीली होने के कारण उन्होंने ऐसा किया, तो वह जुर्माने से बच सकते हैं. यह पूरी तरह मैच रैफरी की व्याख्या और निर्णय पर निर्भर करेगा. ऐसे मामलों में 

लेवल 1 अपराध पर मैच फीस का 0% से 50% तक जुर्माना, साथ में डिमेरिट पॉइंट्स भी लग सकते हैं. 

वहीं अगर रेफरी लेवल 2 अपराध मानता है, तो 50% से 100% तक जुर्माना और/या प्रतिबंध (जैसे 1 टेस्ट या 2 वनडे) लगा सकता है. हालांकि केवल ड्रेस कोड के मामलों में यह दुर्लभ है जब तक अन्य अनुशासनहीनता शामिल न हो.

वे मामले जब खिलाड़ियों को भरना पड़ा जुर्माना

इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक ये चार पिछले कुछ प्रमुख मामले हैं, जब काले रंग और अन्य वजहों से खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा था.

केएल राहुल – हेलमेट उल्लंघन (2018): अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में केएल राहुल ने ICC के सुरक्षा मानकों के अनुरूप हेलमेट नहीं पहना था. उन्हें मैच फीस का 10% जुर्माना देना पड़ा.

क्रिस गेल – अनधिकृत बल्ला (2016): BBL मैच में गेल ने काले रंग का बल्ला इस्तेमाल किया था, जो ICC के लोगो और उपकरण नीति का उल्लंघन था. उन्हें 10% जुर्माना देना पड़ा.

इमाम-उल-हक – अनधिकृत बैट लोगो (2019): वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इमाम-उल-हक ने विज्ञापन वाला अनधिकृत लोगो वाला बल्ला इस्तेमाल किया. उन्हें मैच फीस का 15% जुर्माना देना पड़ा.

जो रूट – अनुचित कपड़े (2021): भारत के खिलाफ एक टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने LGBTQ+ समुदाय के समर्थन में रेनबो रंग वाला प्रतीक अपनी जर्सी पर पहन लिया था. उन्हें इसके लिए 15% जुर्माना भुगतना पड़ा.

संजय मांजरेकर ने फिर विराट कोहली पर साधा निशाना! अबकी बार कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया भड़का

‘उस समय की याद…’, इंग्लैंड में गिल-जायसवाल से गदगद सचिन तेंदुलकर, लेकिन जताई एक बड़ी उम्मीद…

इंग्लैंड में ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >