World Cup 2023 Final: मिशेल स्टार्क के खिलाफ शुभमन गिल का खराब रिकॉर्ड जारी, तीसरी बार हुए शिकार

वनडे में मिशेल स्टार्क के सामने शुभमन गिल का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच वनडे में चार बार सामना हो चुका है. जिसमें तीन बार स्टार्क ने गिल को अपना शिकार बनाया. चार पारियों में गिल ने स्टार्क के 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 38 रन ही बना पाए.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के खिलाफ टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का खराब रिकॉर्ड जारी है. आईसीसी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भी स्टार्क ने गिल को जमकर परेशान किया और अपना शिकार बनाया. वनडे में स्टार्क के खिलाफ गिल का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है.

वनडे में गिल पर भारी पड़े स्टार्क

वनडे में मिशेल स्टार्क के सामने शुभमन गिल का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच वनडे में चार बार सामना हो चुका है. जिसमें तीन बार स्टार्क ने गिल को अपना शिकार बनाया. चार पारियों में गिल ने स्टार्क के 45 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 38 रन ही बना पाए.

गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में बनाए 350 रन

मौजूदा वर्ल्ड कप में शुभमन गिल ने 8 पारियों में चार अर्धशतक की मदद से कुल 350 रन बनाए. वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैचों में गिल डेंगू के कारण नहीं खेल पाए थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की.

Also Read: World Cup Final: फाइनल मुकाबला देखने उमड़ा जनसैलाब, भारत पर चढ़ा वर्ल्ड कप फीवर

2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने गिल

शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा. इस कैलेंडर इयर में गिल के बल्ले से अबतक कुल 1584 रन निकल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाया है. गिल ने इस दौरान केवल 29 मैच खेले हैं. अपनी पारी में इस साल गिल ने दोहरा शतक भी वनडे में लगाया है. वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 208 रन है. इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले विराट कोहली दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. कोहली के बल्ले से अबतक 27 मैचों की 24 पारियों में कुल 1377 रन निकले हैं. जिसमें कोहली ने 6 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं.

Also Read: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, फ्री फलस्तीन टी-शर्ट पहन विराट कोहली के पास पहुंचा शख्स

साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में टॉप तीन में भारतीयों का कब्जा

साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में टॉप तीन पर भारतीय खिलाड़ियों ने कब्जा कर लिया है. पहले स्थान पर शुभमन गिल हैं, तो दूसरे नंबर पर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने 27 मैचों की 26 पारियों में अबतक 1255 रन बनाए हैं.

Also Read: सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप फाइनल से पहले विराट कोहली को दिया सरप्राइज गिफ्ट, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >