अंग्रेजों की ऐसी स्लेजिंग! कोहली स्टाइल में गिल और सिराज ने जमकर किया ट्रोल, बजाया बैजबॉल का बाजा

Shubman Gill and Mohammad Siraj Trolls English Batsmen: रोहित-विराट के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भी टीम इंडिया का आक्रामक अंदाज बरकरार है. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल और मोहम्मद सिराज ने स्लेजिंग के जरिए अंग्रेज बल्लेबाजों को जमकर ट्रोल किया. बैजबॉल शैली पर तंज कसते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने खूब मजे लिए.

Shubman Gill and Mohammad Siraj Trolls English Batsmen: रोहित शर्मा और विराट कोहली के दौर से टीम इंडिया ने आक्रामक क्रिकेट का नया ही रूप अख्तियार कर लिया है. हालांकि दोनों के रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को कप्तान बनाया, तो लगा कि इसमें थोड़ी कमी आएगी. लेकिन शायद ऐसा नहीं है. विराट की ही निगरानी में बड़ी हुई युवा टीम ने इंग्लैंड में स्लेजिंग का स्तर और बढ़ा दिया है. IND vs ENG टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाजी ने इंग्लैंड से बेहतर परफॉर्म किया, जबकि इंग्लिश टीम अपनी बैजबॉल शैली के बावजूद पिछड़ी नजर आई. इसी को निशाना बनाते हुए गिल और सिराज ने जमकर ट्रोलिंग की.   

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन बैजबॉल अंदाज के विपरीत मेजबान टीम ने बेहद धीमी और रक्षात्मक शुरुआत की. एजबेस्टन में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में सेंसिबल क्रिकेट की राह अपनाई. मेजबानों ने अपने आक्रामक अंदाज से हटकर धीमी बल्लेबाजी की और पहले सेशन में चार रन प्रति ओवर से भी कम की गति से रन बनाए. इंग्लैंड ने 2022 के बाद अपने 100 रन पूरे करने के लिए 35 ओवर से ज्यादा का समय लिया. इस दौरान बेन डकेट और जैक क्रॉली को नितीश कुमार रेड्डी ने आउट किया. जो रूट जब सेट हो गए तो मोहम्मद सिराज ने स्लेजिंग का सहारा लिया और रूट से कहा, “मैं बैजबॉल देखना चाहता हूं.” 

भारतीय स्लेजिंग के बावजूद जब रूट उसी बल्लेबाजी पर अड़े रहे, तो शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला. शुभमन गिल को भी स्टंप माइक पर इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को बोरिंग कहते हुए सुना गया. यह जवाब भारत को दूसरे टेस्ट में ‘बोरिंग’ कहे जाने पर था, जब टीम इंडिया ने लंबी बल्लेबाजी की थी. इस बार गिल अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा और कहा, “अब और एंटरटेनिंग क्रिकेट नहीं लैड्स. वेलकम टू बोरिंग टेस्ट क्रिकेट.’

मैच का ऐसा रहा हाल

यह सिर्फ दूसरी बार था जब ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के कोच-कप्तान कार्यकाल में इंग्लैंड ने पहले 40 ओवरों में तीन रन प्रति ओवर से कम की दर से रन बनाए. कुल मिलाकर, मैकुलम-स्टोक्स की जोड़ी में इंग्लैंड का रनरेट 4.6 का रहा है. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पारी बहुत धीमी चली. हालांकि इस स्लेजिंग का उनके बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं पड़ा. रूट ने अपना खूंटा गाड़े रखा और 191 गेंद पर 51 की स्ट्राइक रेट से 99 रन बनाए. 

दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए हैं. रूट 99* और बेन स्टोक्स 39* रन बनाकर नाबाद हैं. पहले दिन भारत ने बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप और हैरी ब्रूक के विकेट गंवाए. भारत की ओर से नितीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट लिए, जबकि जडेजा और बुमराह को 1-1 सफलता मिली. 

ऋषभ पंत ने कामरान अकमल और धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, इस मामले में बने टॉप एशियन क्रिकेटर

‘केएल, देख ले नहीं तो…’, जडेजा भूले नहीं राहुल की गलती, लॉर्ड्स में दे दी सीधी चेतावनी

श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड रन, पहले टी20 में मेंडिस की फिफ्टी की बदौलत बांग्लादेश को हराया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >